scriptRSS ने आगरा में शुरू किया अनोखा अभियान, देखें तस्वीरें | Patrika News
आगरा

RSS ने आगरा में शुरू किया अनोखा अभियान, देखें तस्वीरें

5 Photos
6 years ago
1/5

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में ई-रिक्शा एवं ऑटो चालक सम्मेलन महाजन भवन, जयपुर हाउस में आयोजित किया गया।

2/5

सम्मेलन की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। सभी चालकों को योग कराया गया। इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शोषण मुक्त चालक, जाम मुक्त शहर रहा।

3/5

आगरा को स्मार्ट सिटी बनाने में ऑटो चालकों का योगदान, सड़कों पर चलते समय उनका अनुशासित व्यवहार एवं ऑटो चालकों को आने वाली समस्याओं का समाधान जैसे विषयों पर संवाद हुआ।

4/5

संघ के महानगर प्रचार प्रमुख विनीत शर्मा ने बताया कि सम्मेलन का संचालन भुवन शर्मा ने किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से सुरेश वर्मा अध्यक्ष, राष्ट्रीय स्वयसेवक संघ के विभाग प्रचारक धर्मेंद्र, महानगर कार्यवाह अरविंद, ब्रज प्रान्त व्यवस्था प्रमुख भवेंद्र शर्मा और ऑटो गतिविधि प्रमुख नितिन बहल, ऑटो चालक श्याम माहौर, प्रदीप, भूपेंद्र सिंह, संतोष गर्ग, मुकेश खंडेलवाल, महेश पिप्पल, प्रमोद, मुकेश, प्रेम कश्यप, संतोष शर्मा, नईम, ज़ाहिद, कमल, सहदेव, अनुराग शर्मा, शशिकांत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

5/5


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने ऑटो चालकों का सम्मेलन कर शोषण मुक्त चालक, जाम मुक्त शहर अभियान की शुरुआत की

 

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.