scriptBreaking लोकसभा चुनाव 2019 के लिए ‘संघ परिवार’ ने बनाई रणनीति, 200 टॉप नेताओं ने पूरे दिन किया मंथन | RSS BJP joint plan loksabha chunav 2019 latest hindi news | Patrika News

Breaking लोकसभा चुनाव 2019 के लिए ‘संघ परिवार’ ने बनाई रणनीति, 200 टॉप नेताओं ने पूरे दिन किया मंथन

locationआगराPublished: Apr 04, 2018 07:46:45 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

आरएसएस ने समन्वय बैठक की। इसमें लोकसभा चुनाव 2019 के लिए व्यूहरचना की गई। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी भी आए।

BJP

BJP

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने समन्वय बैठक की। इसमें लोकसभा चुनाव 2019 के लिए व्यूहरचना की गई। कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। दो अप्रैल, 2018 को हुई घटना का भी जिक्र करते हुए कहा गया कि हर कार्य समन्वय से करें। हर जिले में भाजपा से समन्वय बनाने के लिए संघ के कार्यकर्ता को जिम्मेदारी दी गई। उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) अभिषेक कौशिक ने भी शिरकत की। इसी से अंदाज लगाया जा सकता है कि यह बैठक कितनी महत्वपूर्ण थी।
यह भी पढ़ें

नगर विकास मंत्री ने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस ने उकसाया दलित समाज, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर दिया ये बयान

इन्होंने किया संबोधित

फतेहाबाद मार्ग स्थिति होटल आशीष पैलेस में प्रातः 9.30 बजे से शाम तक बैठक चली। बैठक को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सहसंगठन मंत्री शिव प्रकाश, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक आलोक, भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय, भाजपा के संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने संबोधित किया। केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार और कृष्णा राज समेत उत्तर प्रदेश के तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने इन्हें शांतिपूर्वक सुना। किसी की भी बोलने की अनुमति नहीं दी गई।
यह भी पढ़ें

दलितों ने कर दिया भाजपा का बहिष्कार, लोकसभा चुनाव में दिखेगी रार

क्या हुआ निर्णय

क्षेत्र प्रचारक आलोक अग्रवाल ने निर्देश दिया कि जिले के साथ-साथ विधानसभा स्तर पर भी समन्वय समिति बनाई जाए। इसमें संघ का कार्यकर्ता भी रहेगा। जिलास्तर पर भी समन्वय समिति बनेगी। इसमें जिले के सांसद और विधायक रहेंगे। हर स्थिति में सामूहिक निर्णय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को चाहिए कि संघ को गहराई से समझे। संघ को समझना है तो डॉ. हेडगेवार को समझना होगा। संघ के सेवा कार्यों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इन्हीं सेवा कार्यों के बलबूते संघ यहां तक पहुंचा है।
यह भी पढ़ें

VIDEO विकलांग पति को अपनी पीठ पर बैठाकर दिव्यांग सर्टिफिकेट बनवाने CMO ऑफिस पहुंची महिला

कार्यकर्ताओं में जोश भरा

बैठक में सभी नेताओं ने कहा कि हमने अपने कार्यकर्ताओं के पराक्रम के बल पर 2014 और 2017 का चुनाव जीता है। 2018 के उपचुनाव में पीछे रह गए, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। 2019 को जीतना है। इसके लिए अभी से तैयारी करें। सरकार बहुत अच्छे काम कर रही है, उन्हें जनता तक पहुंचाएं। सुनील बंसल ने प्रमुख लोगों से कमरे में अलग से भेंट की।
यह भी पढ़ें

यदि गर्मी के इस मौसम में आप कमाना चाहते हैं पुण्य, तो करें यहां संपर्क

इन जिलों से आए प्रतिनिधि

आगरा , मथुरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, अलीगढ़, हाथरस , कासगंज, एटा , बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर। आरएसएस से संबद्ध विश्व हिन्दू परिषद, सेवा भारती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, आरोग्य भारती, विद्या भारती समेत तमाम संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे। आरएसएस की ओर से विभाग और बृज प्रांत के पदाधिकारी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें

गौवंश से भरे ट्रक को ग्रामीणों ने पकड़ा, 11 मृत पाए गए, 10 को अस्पताल पहुंचाया

बृज के सभी मंत्री आए

बैठक में यूपी के मंत्री सुरेश खन्ना, श्रीकांत शर्मा, संदीप सिंह, सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया, चौधरी बाबूलाल, राजवीर सिंह राजू भैया, आगरा के विधायक जगन प्रसाद गर्ग, योगेन्द्र उपाध्याय, डॉ. जीएस धर्मेश, हेमलता दिवाकर, जितेन्द्र वर्मा, चौधरी उदयभान सिंह, रानी पक्षालिका सिंह, महेश गोयल, राम प्रताप सिंह चौहान भी मौजूद थे। आगरा के मेयर नवीन जैन, बरेली के मेयर उमेश गौतम, फिरोजाबाद की मेयर नूतन राठौर, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया भी उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो