script

RSS के समरसता संगम में आएंगे मोहन भागवत

locationआगराPublished: Dec 07, 2017 08:11:20 am

Submitted by:

Bhanu Pratap

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा फरवरी में आगरा में विशाल स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

मोहन भागवत

मोहन भागवत

आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आगरा विभाग द्वारा 24 फरवरी, 2018 को आगरा में विशाल स्वयंसेवक एकत्रीकरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन समरसता संगम के नाम से आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित सुनारी में किया जाएगा। समरसता संगम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम को लेकर आगरा विभाग के सभी स्वयंसेवकों ने तैयारियों प्रारंभ कर दी हैं। प्रतिदिन कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए बैठकें की जा रहीं हैं व संपर्क किया जा रहा है।
rss
गांव-गांव में व्यक्ति संपर्क करें

आयोजन की तैयारियों के सम्बंध में एक बैठक का आयोजन पंचकुईयां स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। बैठक में आगरा विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने मार्गदर्शन किया। बैठक को संबोधित करते हुए विभाग प्रचारक धर्मेंद्र ने बताया कि समरसता संगम में बड़ी संख्या में आगरा विभाग के स्वयंसेवकों का एकत्रीकरण होगा। बैठक में धर्मेंद्र ने शाखा विस्तार की योजना बताते हुए गांव-गांव व्यक्ति संपर्क की बात कही। उन्होंने कहा कि व्यक्ति व्यक्ति को जोड़ने से संघ इतना विशाल हुआ है। इसी पद्धति पर काम करना है। इसमें कोई चूक न हो। उन्होंने बैठक में उपस्थित महानुभावों को समरसता संगम में सहभागिता हेतु ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी। विभाग कार्यवाह केशव देव शर्मा ने बैठक में समरसता संगम से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारियों का वितरण किया। मंचासीन अतिथियों में प्रांत संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ, विभाग कार्यवाह केशव देव शर्मा, विभाग संघचालक हरीशंकर प्रमुख थे।
पंजीकरण की जानकारी दी

बैठक में आईटी विशेषज्ञ दर्पण आनंद व अनुराग शर्मा ने प्रोजेक्टर की सहायता से आयोजन को लेकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व अन्य जानकारियां साझा कीं। बैठक में डॉ. प्रणवीर शर्मा शर्मा, डॉ. मंजू गुप्ता, सेवा भारती के सूर्यनारायण शर्मा, सत्यदेव शर्मा, राजेश कुलश्रेष्ठ, संघ की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अशोक अग्रवाल, प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख सीए प्रमोद चैहान, महानगर प्रचारक गोविंद, डॉ. पार्थसारथी शर्मा आदि उपस्थित रहे। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो