एक साथ छह स्थानों पर शाखा संगम
आगरा विभाग में पहली बार 6 स्थानों पर अनेक नगरों की संयुक्त शाखा लगाकर वर्ष प्रतिपदा का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम में वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर वर्ष में एक बार होने वाला आद्य सरसंघचालक प्रणाम भी स्वयंसेवकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम तीनों 6 स्थानों हुआ। आगरा महानगर में छावनी, पूर्वी व पश्चिम और जिले में रामबाग, फतेहाबाद व सीकरी में आयोजित किया गया। सभी स्थानों के कार्यक्रम में स्वयंसेवक बंधुओं ने सुभाषित, योगाभ्यास, मंत्र सहित सूर्य नमस्कार, चार व्यायाम योग, चार आसन (ताड़ासन, उत्कटासन, वीरभद्र प्रकार, त्रिकोणासन), दंड, नियुद्ध, पदविन्यास, आचार विभाग चार, समता, बौद्धिक कार्यक्रम, परिचय, गणगीत, खेल (आयु के अनुसार) आदि का प्रदर्शन किया गया।

सुनारी में 90 शाखाएं
पश्चिम महानगर का कार्यक्रम शास्त्रीपुरम के सुनारी में आयोजित किया गया। पश्चिम महानगर के कार्यक्रम में 90 शाखाएं लगीं। यहां कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल महाजन व मुख्यवक्ता के रूप में क्षेत्र धर्मजागरण प्रमुख ईश्वरदयाल उपस्थित रहे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश के विभिन्न प्रांतों में ‘भारत माता की जय’ बोलना संघ के कार्य का असर है। कार्यक्रम में पश्चिम महानगर के संघचालक विजय गोयल, कार्यवाह भारत भूषण, सह कार्यवाह प्रदीप भदौरिया, चौधरी राजेंद्र सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सुभाष वोहरा, विनीत शर्मा, विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी आदि उपस्थित रहे।

आगरा कॉलेज मैदान पर 127 शाखाएं
पूर्वी महानगर का कार्यक्रम आगरा कॉलेज मैदान पर आयोजित किया गया। यहां 127 शाखाएं लगीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ संदीप अग्रवाल ने की व मुख्य वक्ता के रूप में सह प्रांत प्रचारक कर्मवीर उपस्थित रहे। अपने संबोधन में कर्मवीर जी ने कहा कि वर्ष 1925 में 7 बालकों को लेकर शाखा प्रारंभ करने वाले डॉ. हेडगेवार जी का सपना हिन्दुओं को संगठित करने का रहा था। उन्होंने कहा कि संघ की शाखा हर एक हिन्दू के घर तक पहुंचने का कार्य करेगी। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक धर्मेन्द्र, महानगर कार्यवाह अरविंद, महानगर प्रचारक सचिन व मार्तण्ड, महानगर प्रचार प्रमुख डॉ. नरेंद्र सिसोदिया, भाग विद्यार्थी कार्यवाह रोहित आदि की उपस्थिति थी।

ताजनगरी फेस-2 के जोनल पार्क में 49 शाखाएं
छावनी महानगर का कार्यक्रम ताजनगरी फेस-2 के जोनल पार्क में आयोजित हुआ। यहां कुल 49 शाखाएं लगायी गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सतीश चंद्र मांगलिक ने की। मुख्यवक्ता के रूप में प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ एडवोकेट ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में सह विभाग प्रचारक गोविंद, महानगर प्रचारक रविकांत, छावनी महानगर के संघचालक सुभाष, महानगर कार्यवाह खगेश कुमार, सह कार्यवाह हरेंद्र दुबे, प्रचार प्रमुख ललित दक्ष उपस्थित रहे।

डॉ. कृष्ण गोपाल ने किया समन्वय
याह रहे कि छह अप्रैल, 2019 को आगरा में संघ के सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल आए थे। उन्होंने आगरा लोकसभा सीट से प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजुकमार चाहर को जिताने के लिए समन्वय बैठक की थी। इसमें स्वयंसेवकों और प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं को बताया गया था कि किस तरह से कम करना है। लोगों को क्या संदेश देना है ताकि अधिकाधिक मतदान हो सके।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर .. UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .