scriptRSS ने कहा- स्वस्थ और तनाव मुक्त रहना है तो योग करो | RSS Organized yoga kumbh in Agra latest news | Patrika News

RSS ने कहा- स्वस्थ और तनाव मुक्त रहना है तो योग करो

locationआगराPublished: Sep 22, 2019 07:56:30 pm

-रोगमुक्त, तनाव मुक्त रहने के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास आवश्यक
-1000 लोगों ने भाग लिया, योग शाखा लगाने की प्रेरणा दी

Yoga

Yoga

आगरा। भारतीय धर्म और दर्शन में योग का अत्यधिक महत्व है। आध्यात्मिक उन्नति या शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भारत द्वारा प्रदत्त योग की आवश्यकता व महत्व को आज विश्व में अपनाया जा रहा है। आज के भागमभाग भरे जीवन को रोगमुक्त, तनाव मुक्त रखने के लिए प्रतिदिन योगाभ्यास नितांत आवश्यक है। समाज में योगाभ्यास के प्रति प्रबोधन करने की दृष्टि से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, आगरा विभाग द्वारा योग कुंभ योगाभ्यास शिविर का आयोजन कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित किया गया।
Yoga
योगाभ्यास कराया

योगाभ्यास में उपस्थित लोगों कपाल भारती, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, प्रणायाम आदि योगों का अभ्यास किया। मंच से प्रांत के योग प्रमुख भगवान सिंह ने सभी को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम में आगरा विभाग के सभी जिलों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कोरिया में आयोजित योगा चैम्पियनशिप में मेडल प्राप्त करने वाली दीपक उपाध्याय का सम्मान किया गया। परमजीत सिंह सरना ने हास्य योग कराया।
Yoga
1000 लोगों ने भाग लिया

योगाभ्यास कार्यक्रम में विभाग संघचालक हरीशंकर शर्मा, पश्चिम महानगर संघचालक विजय गोयल, पूर्वी महानगर संघचालक मुरारीलाल कश्यप, क्रीड़ा भारती के प्रांत संयोजक राजेश कुलश्रेष्ठ, रमन अग्रवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, फतेहाबाद से श्रीभगवान, डॉ. चंद्रभान, फतेहपुर सीकरी से रामवीर सिंह, कु. दीपा शर्मा, कार्यक्रम के संयोजक व विभाग प्रचार प्रमुख मनमोहन निरंकारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद एक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में प्रत्येक गांव व नगरों व ग्रामीण खंडों में योग शाखा लगाने के लिए प्रेरणा दी गई। संचालन हरनाम सिंह ने किया। कार्यक्रम में करीब 1000 लोगों ने योगाभ्यास किया।
Yoga
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो