scriptBIG BREAKING 2019 से पहले बड़ा बदलाव, ब्रजक्षेत्र संगठनमंत्री का बढ़ा कद, मिली बड़ी जिम्मेदार | RSS surajkund meeting BIG Breaking of Sangthan Mantri Bhavani Singh | Patrika News

BIG BREAKING 2019 से पहले बड़ा बदलाव, ब्रजक्षेत्र संगठनमंत्री का बढ़ा कद, मिली बड़ी जिम्मेदार

locationआगराPublished: Jun 16, 2018 09:36:56 pm

सूरजकुंड में चल रही बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। ब्रजक्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह का कद काफी बढ़ गया है।

Bhavani SIngh

BIG BREAKING 2019 से पहले बड़ा बदलाव, ब्रजक्षेत्र संगठनमंत्री का बढ़ा कद, मिली बड़ी जिम्मेदार

आगरा। 2019 लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा बदलाव हुआ है। सूरजकुंड में चल रही तीन दिवसीय संघ के पूर्णकालिक प्रचारकों की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। तीन क्षेत्रीय संगठनमंत्रियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है इनमें से एक क्षेत्र ब्रज भी है। ब्रजक्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह का कद काफी बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें

पुलिस ने दबोचा फर्जी पत्रकार, अधिकारियों को फोन पर देता था धमकी

संघ औऱ भाजपा ने भवानी सिंह को दी बड़ी जिम्मेदारी

2019 लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ब्रजक्षेत्र के संगठनमंत्री भवानी सिंह पर दांव लगाया है। उन्हें ब्रज के साथ-साथ कानपुर क्षेत्र का भी दायित्व दिया गया है। अब भवानी सिंह ब्रज के साथ-साथ कानपुर क्षेत्र के भी संगठनमंत्री हैं। इस निर्णय के साथ ही यह माना जा रहा है कि संघ ने अब कमान अपने हाथ में ले ली है। इस निर्णय से साफ हो गया है कि प्रदर्शन करने वाले संगठनमंत्रियों पर ही संघ २०१९ के लिए विश्वास जताने के मूड़ में हैं।
यह भी पढ़ें

ईद की नमाज अता कर रही महिला का पर्स छीन कर भागा चोर, पब्लिक ने की मजामत

प्रदेश में सबसे बड़ा कार्यक्षेत्र

इस निर्णय के साथ ही संगठनमंत्री के तौर पर भवानी सिंह का सबसे बड़ा कार्यक्षेत्र हो गया है। कानपुर क्षेत्र पहले से औऱ बड़ा कर दिया गया है। बुंदेलखण्ड भी कानपुरक्षेत्र में ही आएगा। ब्रज में पहले से ही प्रशासनिक तौर पर १२ जिले औऱ संगठन की द्रष्टि १६ जिलों की कमान संगठनमंत्री के तौर पर भवानी सिंह के पास है।
इन क्षेत्रों में भी हुआ बदलाव
इसके साथ ही गोरखपुर, अवध के संगठनमंत्रियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव हुआ है। रत्नाकर काशी के साथ-साथ गोरखपुर की भी जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रदुम्न अवध की जिम्मेदारी संभालेेंगे वहीं सबसे बड़े क्षेत्र को तौर पर भवानी जी ब्रज के साथ कानपुर क्षेत्र के भी संगठनमंत्री बना दिए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो