आगरा

RSS ने हिन्दुओं को ईसाई बनाने का प्रयास किया विफल, फादर और चार लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा, देखें वीडियो

आगरा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने धर्मांतरण का प्रयास विफल कर दिया।

आगराMar 08, 2018 / 08:50 pm

Bhanu Pratap

Conversion

आगरा। थाना जगदीशपुरा के अंतर्गत आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-3 पार्क के पीछे मजदूर झुग्गी बनाकर रहते हैं। गुरुवार को इन्हें ईसाई बनाने का प्रयास किया जा रहा था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों को इसकी सूचना मिल गई। उन्होंने प्रयास विफल कर दिया। पुलिस ने फादर और चार लड़कियों को पकड़ लिया है। उनके खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है।
 

पढ़ाने का लालच दिया

निखिल मैजिस्टिक, शास्त्रीपुरम निवासी अधिवक्ता आरके तोमर ने इस बारे में थाना जगदीशपुरा में तहरीर दी है। उनका कहना है कि अपराह्न दो बजे के आसपास फादर बिजेन्द्र सिंह अपने साथ कुछ लोगों और चार लड़कियों को लेकर झुग्गी वालों के बीच आए। उन्हें एकत्रित किया और कहा कि सरकार आपको कोई सुविधा नहीं दे रही है। हम आपको पढ़ाएंगे, प्रार्थना करना सिखाएंगे। साथ ही खाने-पीने की सामग्री वितरित की। किताब निकालकर प्रार्थना कराने लगे।
फादर ने कपड़े बदले औऱ चिल्लाने लगे

वहीं पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शारीरिक प्रमुख कमलेश का कारखाना है। उन्होंने इसकी सूचना अन्य स्वयंसेवकों को दी। मौके पर आरके तोमर आ गए। तोमर ने यह सूचना यूपी 100 पर दे दी। फादर को इस बात की जानकारी हुई तो ड्राइवर ने ड्राइवर ओमवीर डेनियल ने वैगन आर कार संख्या यूपी 80 बी 2390 चालू कर दी। फादर और लड़कियां वहां से जाने लगे। साथ ही ईसाइयत को प्रदर्शित करने वाले कपड़े बदल लिए। फादर चिल्लाकर बात करने लगे। किसी से फोन पर बात की। इस बीच पुलिस आ गई और उन्हें अपने साथ ले गई।
 

बरगलाकर धर्म परिवर्तन कर रहे

श्री तोमर का कहना है कि यह धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया था। हिन्दुओं को लालच देकर ईसाई बनाने का प्रयास किया जा रहा था, जो कानून के अनुसार अवैध है। उन्होंने मांग की है कि लालच देकर धर्म परिवर्तन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। रिपोर्ट दर्ज की जाए। श्री तोमर का कहना है कि सबको अपने धर्म का प्रचार करने की छूट है, लेकिन ईसाई भोलेभाले लोगों को तरह-तरह का लालच देकर और बरगला कर धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। उनके इस षड्यंत्र को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

Home / Agra / RSS ने हिन्दुओं को ईसाई बनाने का प्रयास किया विफल, फादर और चार लड़कियों को पुलिस ने पकड़ा, देखें वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.