scriptयूपी पुलिस को बड़ी सफलता, सट्टा किंग के ये छह साथी हुए गिरफ्तार, चौंकाने वाला हुआ खुलासा, देखें वीडियो | SAgra police six Arrested For Satta On Cricket Match In Agra | Patrika News

यूपी पुलिस को बड़ी सफलता, सट्टा किंग के ये छह साथी हुए गिरफ्तार, चौंकाने वाला हुआ खुलासा, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Nov 29, 2019 11:43:10 am

हरीपर्वत और न्यू आगरा पुलिस टीम ने सट्टा माफिया के छह साथियों को गिरफ्तार किया

vlcsnap-2019-11-29-11h25m03s567.png
आगरा। उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। हरीपर्वत और न्यू आगरा पुलिस टीम ने सट्टा माफिया के छह साथियों को गिरफ्तार किया, जबकि इनके छह अन्य साथी मौके से भाग निकले। ये सटोरिये क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए पुलिस ने दबोचे। सट्टे का ये खेल बल्केश्वर क्षेत्र के शिवा एंक्लेव में अमित सिंघल की कोठी में चल रहा था।
आईजी के निर्देश के बाद हुई बड़ी कार्रवाई
बता दें कि 20 दिन पूर्व आईजी रेंज ए सतीश गणेश ने पुलिस को 70 सटोरियों की सूची सौंपी थी, उसमें सबसे ज्यादा नाम कमला नगर, बल्केश्वर के हैं। इसके बाद टॉप टेन सटोरियों की जो लिस्ट दी, उसमें तीसरे नंबर पर अंकुश का नाम है। पुलिस ने बताया कि अंकुश कमला नगर में 15 साल से सट्टा करा रहा था।

जुटाए जा रहे साक्ष्य
एसपी सिटी बोते रोहन प्रमोद ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान एलईडी पर मैच चल रहा था। सामने बैठे सटोरिये मोबाइल पर सट्टा बुक कर रहे थे। पुलिस के पहुंचते ही अफरा तफरी मच गई। एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार सटोरिये अंकुश के साथी हैं। साफ शब्दों में कहा जाए, तो 10 फीसदी पर सट्टा लग रहा था। इसका अर्थ यह है कि उसने अंकुश से ठेका ले रखा था। सट्टे लगाने वालों से जो पैसा मिलता है, उसका दस फीसदी वह ले रहा था। सट्टे का पैसा पूरे रैकेट में बंटता है। गिरफ्तार सटोरिये लंबे समय से सक्रिय हैं और अंकुश केसाथ सट्टे का काम करते हैं। इनके खिलाफ साक्ष्य जुटाकर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
ये किए गए गिरफ्तार
1. अमित सिंघल पुत्र लक्ष्मण सिंघल, शिवा एंक्लेव, बल्केश्वर,
2. दीपक अग्रवाल पुत्र अशोक अग्रवाल, जीवनी मंडी
3. अमित अग्रवाल उर्फ मोनू, पुत्र अनिल अग्रवाल, वैष्णो धाम, दयालबाग।
4. जहीर उर्फ अय्यूब पुत्र हनीफ, नगला देवजीत, एत्माद्दौला,
5. राधेश्याम पुत्र रामनारायण, नगला देवजीत, एत्माद्दौला।
6. हिमांशू गुप्ता पुत्र कमलेश गुप्ता, कमला नगर, न्यू आगरा
ये हुए फरार
1. अंकुश मंगल, बृजधाम यमुना विहार, न्यू आगरा
2. सैफी उर्फ प्रदीप गर्ग , बल्केश्वर, न्यू आगरा
3. राजू तिवारी, कोर्ट पेशकार 4. बॉबी, बेलनगंज, छत्ता
5. मटरू, उत्तमपुरी, बल्केश्वर
6. अन्नी उपाध्याय, न्यू आगरा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो