scriptसफाई कर्मचारी की मौत पर सियासत तेज, अब मृतक के परिजनों से मिले सलमान खुर्शीद | Salman Khurshid met relatives deceased sanitation worker in Agra | Patrika News

सफाई कर्मचारी की मौत पर सियासत तेज, अब मृतक के परिजनों से मिले सलमान खुर्शीद

locationआगराPublished: Oct 22, 2021 10:05:02 am

Submitted by:

arun rawat

— आगरा में पुलिस हिरासत में हुई सफाई कर्मचारी की मौत को लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल मृतक के परिवारीजनों से मिला।

Congress

मृतक के परिजनों से मुलाकात करते सलमान खुर्शीद

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में थाने के मालखाने से हुई चोरी के मामले में पकड़े गए सफाई कर्मचारी की पुलिस हिरासत में मौत के बाद राजनीति में सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के बाद अब पूर्व कैबिनेट मंत्री सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल मृतक के परिजनों से मिला। उन्होंने मृतक के परिजनों से बैंक खाते की डिटेल समेत अन्य जानकारी जुटाई हैं। प्रियंका गांधी ने मृतक के परिजनों को 30 लाख देने की घोषणा की थी।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में बोले डिप्टी सीएम ‘जो भाजपा की वैक्सीन बताकर कर रहे थे दुष्प्रचार, ऐसे लोग ट्विट कर मांगें माफी’

देर शाम पहुंचे मृतक के घर
गुरुवार देर शाम पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व विधायक प्रदीप माथुर, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह के साथ लोहामंडी स्थित अरुण के घर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर प्रकार से मदद का भरोसा दिलाया। प्रियंका गांधी द्वारा 30 लाख दिए जाने की घोषणा के बाद पहुंचे सलमान खुर्शीद ने बैंक खाते की डिटेल मांगे जाने के साथ ही 24 घंटे में मदद की राशि बैंक में ट्रांसफर किए जाने का आश्वासन दिया।
यह भी पढ़ें—

जेल से छूटने के बाद हिस्ट्रीशीटर के साथ मिलकर शुरू किया अवैध तमंचे बनाने का कारखाना, पुलिस ने दबोचे
दी जाएगी कानूनी मदद
उन्होंने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया कि दोषी पुलिसकर्मियों को सजा दिलाने के लिए कांग्रेस की ओर से सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी मदद उपलब्ध कराई जाएगी। पुलिस हिरासत में मौत के मामले को सड़क से लेकर संसद तक उठाया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मीनू, शहर अध्यक्ष देवेंद्र सिंह चिल्लू, दुष्यंत शर्मा, आईडी श्रीवास्तव, डॉ. मधुरिमा शर्मा, विनेश सनवाल, श्यामसुंदर, जमीलउद्दीन कुरैशी आदि शामिल रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो