script

दिल्ली पुलिस के छह जवानों की हिरासत से सलमान फरार, मची खलबली, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Jun 12, 2019 11:06:43 am

दिल्ली पुलिस के जवान सलमान को दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन से हैदराबाद से वापस दिल्ली ले जा रहे थे। वह चोरी का आरोपी है।

Police

Police

आगरा। चोरी का आरोपी बड़ा चालाक निकला। वह दिल्ली पुलिस के जवानों को चकमा देकर ट्रेन से फरार हो गया। थाना जीआरपी आगरा कैंट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस घटना के बाद से पुलिस में खलबली है। आरोपी को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला है।
हैदराबाद से ला रहे थे
दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में आधा दर्जन जवान दिल्ली निवासी सलमान पुत्र चमन को तिहाड़ जेल से हैदराबाद कोर्ट में पेशी के लिए ले गए थे। वापसी के दौरान चोरी का आरोपी सलमान भांडई-जाजऊ और आगरा कैंट के बीच दक्षिण एक्सप्रेस ट्रेन से फरार हो गया। उसके हाथों में हथकड़ी थी, फिर भी वह गायब हो गया। वह बोगी नम्बर एस-5 में था। दिल्ली पुलिस के जवानों ने सलमान को ट्रेन में ही ढूंढने का प्रयास किया। उसका कहीं पता नहीं चला। माना जा रहा है कि दिल्ली पुलिस के जवानों ने लापरवाही बरती है। छह जवानों की हिरासत में होने के बाद भी आरोपी भाग जाए तो मामला लापरवाही का ही बनता है।
यह भी पढ़ें

टप्पल में ढाई वर्षीय बच्ची की हत्या की मजिस्ट्रेटी जांच शुरू, साक्ष्य मांगे

Police
लाश की जा रही
थाना जीआरपी कैंट के प्रभारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल ने थाने पर आकर सलमान के फरार होने की सूचना दी। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश रहे हैं। उन्होंने बातया कि सलाम आगरा कैंट स्टेशन से पहले जाजऊ भाड़ई रेलवे स्टेशन के बीच फरार हुआ है।

ट्रेंडिंग वीडियो