आगरा

सपा ने जिला कार्यकारिणी घोषित की, इन्हें मिली जगह

जिला कार्यकारिणी में शामिल किए गए नेताओं को दी जिम्मेदारी

आगराApr 16, 2018 / 06:32 pm

अभिषेक सक्सेना

भाजपा समर्थित तीनों उम्मीदवारों की हुई हार, सपा प्रत्याशियों ने मारी बाजी

आगरा। मायावती के साथ गठबंधन का परिणाम समाजवादी पार्टी को सकारात्मक मिला तो पार्टी ने निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी कर सक्रिय पदाधिकारियों को शामिल करने का निर्देश दिए। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के दिशा निर्देश पर आगरा में जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने जिला कार्यकारिणी गठित की। इस मौके पर पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए कि तूफान से प्रभावित हुए किसान और अन्य परिवारों को उचित मुआवजा दिलाने के लिए पार्टी जिलाधिकारी आगरा से मुलाकात करेगी। सभी तहसीलों में राजस्व की टीमों द्वारा जो आंकलन किया जा रहा है वो काफी गलत है। फसल पूरी तरह बर्बाद हुई है, मकान और पशुधन की हानि हुई है। गरीब लोगों को प्रशासन द्वारा एक माह का राशन मुफ्त दिया जाए। यदि प्रशासन ने ये मांगें नहीं मानी, तो आंदोलन के लिए पार्टी विवश होगी।
विधानसभा कमेटी में इन्हें मिली जगह
जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम के अनुमोदिन पर समाजवादी पार्टी की विधानसभा कमेटी में एत्मादपुर विधानसभा से बाबा राजपाल यादव , आगरा ग्रामीण से राजीव लवानिया, बाह से राजेश यादव, खेरागढ़ से नरेश गुर्जर, और फतेहपुर सीकरी से जीते ठाकुर को अध्यक्ष बनाया गया है।
ये बनाए गए उपाध्यक्ष और सचिव
पार्टी ने ओमप्रकाश ठाकुर, एदल सिंह कुशवाह, अनिल रावत को उपाध्यक्ष बनाया है। अचल सिंह तोमर को महासचिव, मनोज गुप्ता कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। वहीं सुधीर दुबे, कृष्ण निषाद वर्मा, राजकुमार उपाध्याय, नारायण सिंह साहू, सुनील प्रजापति, लक्ष्मी नारायण वर्मा, डॉ.सुरेश सिंह चाहर, यदुवीर यादव, हरेंद्र तोमर, मोहर सिंह बघेल को सचिव बनाया गया है। सदस्यों में लोकेंद्र सिंह सविता, देवेंद्र गुर्जर, हजारी लाल यादव, प्रदीप मुखिया जाट, भारतेंद्र तोमर, हरनारायण वर्मा, सतेंद्र त्यागी, शिब्बो दिवाकर, निर्मला कुमारी, आशा धाकरे, मंजू दिवाकर, फिरोज खान, अमरपाल मुखिया जाट, रंजना यादव, राकेश बघेल,ठा.विजय सिंह, भगवती यादव, हेम सिंह चाहर, रिंकू यादव, उदयवीर सिंह यादव, परमहंस यादव, अशोक कुमार वाल्मीकि, सुरेंद्र यादव, साहब सिंह यादव, मुकेश यादव, आशाराम राजपूत, राजू पहलवान, लकेंद्र यादव, लक्ष्मी कनोजिया को सदस्य बनाया गया है। इस मौके पर पूर्व मंत्री शिवकुमार राठौर, पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा, ओमप्रकाश तोमर, अनिल रावत, उदल सिंह कुशवाह, अचल सिंह तोमर, आदि मौजूद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.