scriptBJP ने झूठ और फरेब के बल पर हासिल की सत्ता, अब बदले की भावना से हो रहा काम रामनिहोर यादव | samajwadi party leader Ram Nihor Yadav statement on BJP government news in hindi | Patrika News

BJP ने झूठ और फरेब के बल पर हासिल की सत्ता, अब बदले की भावना से हो रहा काम रामनिहोर यादव

locationआगराPublished: Sep 04, 2017 06:26:56 pm

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बन्द कर जनता का शोषण किया जा रहा है।

Ram Nihor Yadav

Ram Nihor Yadav

आगरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश की जनता से झूठ और फरेब के बल पर सत्ता हासिल की है और अब बदले की भावना से काम किया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को बन्द कर जनता का शोषण किया जा रहा है। ये कहना है आगरा आये समाजवादी पार्टी के आगरा पर्यवेक्षक रामनिहोर यादव का।

यादवों का हो रहा उत्पीड़न
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राम सहाय यादव ने प्रदेश सरकार पर यादवों के उत्पीड़़न का आरोप लगाया है। वहीं रामनिहोर का यह भी आरोप है कि भाजपा सरकार जनकल्याण के कार्य करने की बजाय बदले की भावना से काम कर रही है। इस दौरान रामनिहोर यादव ने भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाते हुए जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि योगी सरकार द्वेष भावना के साथ काम कर रही है और पूर्व की अखिलेश सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं को बन्द कर जनता के साथ छलावा कर रही है। लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन के बारे में उनका कहना था कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इसका पहले ही उद्घाटन कर चुके हैं, लेकिन भाजपा सरकार श्रेय लूटने की राजनीति कर रही है।
बनाई जा रही फौज
समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिये कवायद शुरू कर दी है। तो वहीं सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। ये बात आगरा आए समाजवादी पार्टी के आगरा पर्यवेक्षक रामनिहोर यादव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहीं। ऐसे में समाजवादी पार्टी ने प्रदेश सरकार को घेरने के लिये कार्यकर्ताओं की फौज को तैयार करना शुरू कर दिया है। इसी सिलसिले में आगरा में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है। इस सम्मेलन के जरिए उन नेताओं का भी चयन हो रहा है, जो आज भी संगठन के साथ पूरी ताकत और ईमानदारी से खड़े हुए हैं। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी आगरा के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो