scriptभाजपा के गढ़ में सपा राष्ट्रीय महासचिव का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला | Samajwadi Party Leader Ramjilal Suman Statement over Petrol Price | Patrika News

भाजपा के गढ़ में सपा राष्ट्रीय महासचिव का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

locationआगराPublished: Sep 10, 2018 06:36:08 pm

महंगाई और बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक न लगाने के विरोध में तहसील पर दिया धरना

samajwadi party

भाजपा के गढ़ में सपा राष्ट्रीय महासचिव का भाजपा सरकार पर बड़ा हमला

आगरा। सोमवार का दिन विरोध प्रदर्शन का दिन रहा। एक ओर जहां कांग्रेस पार्टी ने भारत बंद किया तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महंगाई और बढ़ते भ्रष्टाचार पर रोक न लगाने के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा के गढ़ माने जाने वाले आगरा शहर में समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के नेतृव में कार्यकर्ताओं ने सदर तहसील पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। सपा ने केंद्र और प्रदेश सरकार जनविरोधी योजनाओं का बखान किया।
रामजीलाल सुमन ने बोला हमला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन ने केंद्र सरकार को डीजल पेट्रोल समेत दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर दिन प्रतिदिन बढ़ रही महंगाई पर घेरते हुए कहा कि ये सरकार जनता को महंगाई से मारने के लिए बनी है।
जुमलों की सरकार
महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने बताया कि ये सरकार जुमलों की सरकार है। ये सत्ता के नशे जनता से किए गए अपने वादे ही भूल गई है और जनताहित के मुद्दों पर काम न करते हुए तीन तलाक, नोटवंदी, जीएसटी जैसे मुद्दों पर काम कर रही है। जो लोग महंगाई के बढ़ते दामों पर सड़कों पर प्रदर्शन किया करते थे। आज वह केंद्र में बैठकर जनता को लूटने का काम कर रहे हैं। अब यही जनता आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को इनका आईना दिखाने का काम करेगी।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: SC-ST Act: देवकी नंदन ठाकुर ने बढ़ा रखी हैं भाजपा सरकार की मुश्किलें, पुलिस प्रशासन भी परेशान

ये रहे मौजूद
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन जी, चौधरी वाजिद निसार, कोषाध्यक्ष सौरभ गुप्ता, महासचिव गौरव जैन, उपाध्यक्ष मीना कुमारी, अंकुर श्रीवास्तव, सतीश चाहर, विशाल गौर, निर्वेश शर्मा, देवेंद्र राठौर, राहुल चतुर्वेदी, राकेश अग्रवाल, बबलू शरीफ, मुकेश यादव, शेषपाल यादव, भीम दिवाकर, पुनीत बघेल, किशन वर्मा, विनोद श्रोत्रिय, मसरूर कुरेशी, मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो