script#by election result : गोरखपुर फूलपुर उपचुनाव में जीत पर सपा नेताओं का जश्न, कहा जनता अखिलेश यादव के साथ | Samajwadi party leaders celebration after Phoolpur Gorakhpur results | Patrika News

#by election result : गोरखपुर फूलपुर उपचुनाव में जीत पर सपा नेताओं का जश्न, कहा जनता अखिलेश यादव के साथ

locationआगराPublished: Mar 14, 2018 07:19:50 pm

#by election result : गोरखपुर फूलपुर लोकसभा सीटों के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत पर सपाइयों में जश्न का माहौल है।

Samajwadi party

Samajwadi party

आगरा। गोरखपुर फूलपुर लोकसभा सीटों के उप चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी की जीत पर सपाइयों में जश्न का माहौल है। फतेहपुर सीकरी में सपा नेताओं ने पटाखे फोड़े और मिष्ठान वितरण कर जश्न मनाया। इस अवसर पर सपाइयों ने कहा कि भाजपा ने सरकार बनने के बाद जनता को जो धोखा दिया, उसका ये जवाब है। सपा नेताओं का कहना है कि ये अखिलेश यादव के विकास का कमाल है और लोकसभा 2019 से पहले समाजवादी पार्टी का ट्रेलर है।
यहां हुआ मिष्ठान वितरण
उपचुनाव में जीत के बाद सपा खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। आगरा के फतेहपुर सीकरी तथा किरावली में सपा के फतेहपुर सीकरी से पूर्व प्रत्याशी लालसिंह लोघी व जिला प्रवक्ता सुरेन्द्र चौधरी ने सैकड़ों सपाईयो के साथ मिष्ठान वितरण किया। इसके बाद उन्होंने बुआ भतीजे जिंदाबाद के नारे भी लगाए। सुरेन्द्र चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने भाजपा को नकार दिया है। जनता भाजपा के झूठे वायदों में नहीं आने वाली। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने जनता से झूठे वायदे कर सत्ता हासिल की थी।
ये भी पढ़ें –

गोरखपुर फूलपुर के नतीजों से सपा और बसपा के बीच खत्म हुईं दूरियां, यहां साथ में मनाया गया जश्न

किसानों के साथ किया धोखा
पूर्व प्रत्याशी लाल सिंह लोघी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के समय जनता से कहा था कि सरकार बनने के बाद वह किसानों का कर्ज मांफ करेगी,य लेकिन भाजपा ने किसानों के साथ कर्ज माफ करने की वजह धोख और मजाक किया। किसी किसान का एक रुपया माफ हुआ और किसी का तो एक भी पैसा माफ नहीं हुआ। जिसका जनता ने उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी को करारा जवाब दे दिया है। सपा 2019 में लोकसभा चुनाव में इस प्रकार ही जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर जीते ठाकुर संतोष चाहर, जमील कुरैशी, जतिन चाहर, देवेन्द्र शर्मा आदि सपाई मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो