scriptVideo अखिलेश यादव आगरा में, मुलायम सिंह कल आएंगे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू | Samajwadi party national convention Akhilesh yadav in agra mulayam | Patrika News

Video अखिलेश यादव आगरा में, मुलायम सिंह कल आएंगे, राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू

locationआगराPublished: Oct 04, 2017 03:15:19 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

होटल रेडिसन ब्ल्यू में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है।

Akhilesh Mulayam

Akhilesh Mulayam

आगरा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगरा आ गए हैं। होटल रेडिसन ब्ल्यू में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में क्या निर्णय लिया गया है, इसकी जानकारी शाम को दी जाएगी। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव पांच अक्टूबर, 2017 को आगरा आएंगे।
आने लगे प्रतिनिधि

बता दें कि आगरा के तारघर मैदान पर पांच अक्टूबर, 2017 को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होना है। इसमें 25 राज्यों से 15 हजार प्रतिनिधि भाग लेंगे। अधिवेशन की चाकचौबंद व्यवस्था कर ली गई है। प्रतिनिधियों का आगमन शुरू हो गया है। सभी प्रतिनिधियों को होटलों और शादी घरों में ठहराया जा रहा है।
मुलायम पर सस्पेंस खत्म

सूत्रों ने बताया कि समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह के आगरा आगमन पर सस्पेंस खत्म हो गया है। वे पांच अक्टूर, 2017 को अधिवेशन में भाग लेंगे। देखना यह है कि शिवपाल सिंह यादव अधिवेशन में आते हैं या नहीं। बताया गया है कि शिवपाल यादव को भी अधिवेशन में लाने की कोशिश की जा रही है। मुलायम सिंह विशेष चार्टर प्लेन से खेरिया हवाई अड्डे पर आएंगे। वहां से कार द्वारा अधिवेशन स्थल पर पहुंचेंगे।
होटल में हो रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होटल रेडिसन ब्ल्यू में हो रही है। इस बैठक में समाजवादी पार्टी के थिंक टैंक के रूप में प्रसिद्ध प्रोफेसर राम गोपाल, समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम समेत तमाम हस्तियां भाग ले रही हैं। हर कोई इन्तजार कर रहा है कि बैठक में क्या होने वाला है? बताया गया है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव पर खासतौर से चर्चा की जाएगी। राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रस्तावों पर भी चर्चा हो सकती है। पूर्व राज्यमंत्री विपुल पुरोहित ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में होने वाली चर्चा सबसे अहम होती है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी ही पार्टी की दिशा तय करती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो