आगरा

अखिलेश यादव के इस निर्देश के बाद सपाइयों ने किया कुछ ऐसा, उड़े भाजपा नेताओं के होश

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशों के बाद शुरू किया बड़ा अभियान।

आगराJan 19, 2019 / 05:45 pm

धीरेंद्र यादव

Akhilesh started election war against BJP, send their SP solders

आगरा। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के निर्देशों के बाद समाजवादी पार्टी नेताओं ने समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम शुरू कर दिया है। समाजवादी वार्ड स्तर पर नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से भाजपा की पोल खोलने का काम कर रहे हैं।
आज यहां हुआ कार्यक्रम
समाजवादी विकास विजन एवं सामाजिक न्याय के अंतर्गत आज वार्ड 91 में महानगर कार्यकारिणी सदस्य विशाल गौरव के नेतृत्व में एवं महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार के अध्यक्षता में अचल भवन दरेसी पर जनता के बीच भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए चुनावी मुद्दों और चुनावी वादों को जनता को याद दिलाया कि किस तरह से जनता से अपने वोट लेकर झूठी सत्ता हासिल की।
ये बोले महानगर अध्यक्ष
महानगर अध्यक्ष चौधरी वाजिद निसार ने कहा सपा बसपा के गठबंधन के बाद भाजपा के नेताओं की नींद उड़ी हुई है। वे किसी तरह प्रदेश में 1 सीट जीतने के लिए प्रयास कर रहे हैं, परंतु इस देश और प्रदेश की जनता के साथ भाजपा सरकार ने विश्वासघात किया है, उसका जवाब जनता देगी। उन्होंने कहा कि इस सरकार से सबसे दुखी किसान हैं, क्योंकि उनकी उपज का भी सही मोल नहीं मिल पा रहा है। नोटबंदी के बाद व्यापारियों पर भी मार पड़ी। ऐसा कोई वर्ग नहीं जो भाजपा सरकार से पीड़ित ना हो।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में महासचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष सौरव गुप्ता, उपाध्यक्ष मीना कुमारी, किशन यादव, पूर्व पार्षद बबलू शरीफ, मशहूर कुरेशी, राकेश अग्रवाल, मनमोहन शर्मा, बबलू खान, मुन्ना मेव मौजूद रहे।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.