scriptआगरा से मिलेगा सपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष | samajwadi party rashtriya adhyaksh will declare in agra on 5 october | Patrika News

आगरा से मिलेगा सपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष

locationआगराPublished: Sep 13, 2017 12:12:00 pm

पांच अक्टूबर को आगरा में होना है सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन, जनेश्वर मिश्र में हुए पिछले अधिवेशन में मुलायम को बनाया था संरक्षक

SP chief Akhilesh playing practice matches with Nishad peace Party

SP chief Akhilesh playing practice matches with Nishad peace Party

आगरा। समाजवादी पार्टी के लिए आगरा एक लकी शहर रहा है। पिछली बार सपा ने जब अधिवेशन किया था, उसके बाद विधानसभा चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल हुई थी। सपा लोकसभा चुनाव में अधिवेशन आगरा में नहीं कर सकी थी। माना जा रहा है कि पार्टी को इस बात का इल्म हुआ तो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए आगरा में अधिवेशन को मंजूरी दे दी गई। अब पार्टी पांच अक्टूबर को आगरा के तारघर मैदान में राष्ट्रीय अधिवेशन करेगी। यहां से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम भी घोषित होगा ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।
लाखों समाजवादी पार्टी के लोग जुटेंगे
पांच अक्टूबर को आगरा के अधिवेशन में पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इस नए नाम का ऐलान भी होगा। हजारों, लाखों की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और संगठन के नेता शामिल होंगे। इस अधिवेशन में 2019 के चुनावों की रणनीति पर बात होगी और नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान होगा। समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन 5 अक्टूबर को ताज नगरी आगरा में किया जाएगा। इसके लिए हाल ही के दिनों में हुई बैठक में निर्णय लिया गया था। पार्टी के विश्वसत सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय अधिवेशन में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी निकाय चुनाव व 2019 के चुनावों में पार्टी की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर बात होगी।
लखनऊ में चुना गया था अखिलेश को
आपको बता दें कि इसी साल एक जनवरी को लखनऊ के जनेश्वर मिश्रा पार्क के अधिवेशन बुलाकर अखिलेश यादव ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ले लिया था और मुलायम को पार्टी का राष्ट्रीय संरक्षक बना दिया था। आगरा महानगर मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले एक सम्मेलन लखनऊ में होगा। इसके लिए भी पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं लखनऊ से आगरा में पांच अक्टूबर को होने वाले एक दिवसीय अधिवेशन के लिए जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो