scriptलंदन से एमबीए कर लौटे पूर्व विधायक के बेटे को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अखिलेश, ये है जानकारी | Samajwadi Party Will Gave Ticket to Madhusudan Sharma Son for Agra Nor | Patrika News

लंदन से एमबीए कर लौटे पूर्व विधायक के बेटे को चुनाव मैदान में उतार सकते हैं अखिलेश, ये है जानकारी

locationआगराPublished: Apr 25, 2019 02:26:45 pm

सपा की तरफ से हैरान करने वाला नाम सामने आया है। चर्चा है कि सपा पूर्व विधायक के एमबीए पास बेटे को यहां से मैदान में उतार सकती है।

suraj sharma

लंदन से एमबीए कर लौटे पूर्व विधाक के बेटे को चुनाव मैदान में उतार सकती है सपा, ये है जानकारी

आगरा। उत्तर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए टिकट दावेदारों के रोज नए नए नाम आ रहे हैं। सबसे ज्यादा मारामारी भारतीय जनता पार्टी में दिख रही है। कांग्रेस पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब बसपा यहां से पहले ही अपना प्रत्याशी उतारने की मना चुकी है। अब सपा की तरफ से हैरान करने वाला नाम सामने आया है। चर्चा है कि सपा पूर्व विधायक के एमबीए पास बेटे को यहां से मैदान में उतार सकती है।
मधुसूदन के बेटे का नाम चर्चा में

दरअसल उत्तर विधानसभा सीट से पांचवी बार विधानसभा पहुंचने वाले भाजपा के जगन प्रसाद गर्ग की मौत के बाद यहां प चुनाव होना है। पहले दिन से ही भाजपा में टिकट दावेदारों की लंबी लाइन लगी है। भाजपा अभी चुप्पी साधे हुए है इस बीच कांग्रेस ब्राह्ण चेहरा रमवीर शर्मा को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वहीं खबर आ रही है कि सपा भी ब्राह्मण पर दांव लगाने का मन बना चुकी है। सपा की तरफ से पहले नाम चल रहा था बाह के पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा का लेकिन अब चर्चा है कि सपा मधुसूदन शर्मा के बेटे सूरज शर्मा को यहां से टिकट दे सकती है। सूत्रों की मानें तो मौखिक तौर पर पार्टी हाईकमान की तरफ से क्षेत्रीय संगठन के इस बाबत जानकारी भी दी जा चुकी है।
कौन हैं सूरज शर्मा

सूरज शर्मा पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा के बेटे हैं। मधुसूदन शर्मा 2007 में बाह विधानसभा से बसपा की टिकट पर जीते थे। वह बाह के ही गांव बसई अरेला के रहने वाले हैं। रियल स्टेट कारोबारी हैं। मधूसूदन के बेटे सूरज शर्मा लंदन से एमबीए करके लौटे हैं। फिलाहल पिता रियल स्टेट, पेट्रेल पंप और कोल्ड स्टोरेज के व्यापार में हाथ बंटाते हैं। अब आगरा के विभव नगर में निवास करते हैं।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो