scriptराजा के गढ़ में होने वाले इस चुनाव में पुराने चेहरे पर दांव लगा रही सपा | Samajwadi Party will not Change Face of Block Pramukh | Patrika News

राजा के गढ़ में होने वाले इस चुनाव में पुराने चेहरे पर दांव लगा रही सपा

locationआगराPublished: Mar 07, 2018 04:38:39 pm

राजा अरिदमन सिंह के गढ़ माने जाने वाले बाह विधानसभा में होना है ब्लॉक प्रमुख का चुनाव

Samajwadi Party, dm agra, Block Pramukh, DM Gaurav Dayal, Raja aridaman singh, gaurav dayal, bah vidhansabha, SDM bah
आगरा। समाजवादी पार्टी के ब्लॉक प्रमुखों का भाजपाईयों ने तख्ता पलट किया था। कई स्थानों पर ब्लॉक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया और सपा के अध्यक्षों की कुर्सी छीन लीं। रिक्त हुए स्थान पर अब उपचुनाव के लिए तारीखें घोषित हो चुकी हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी के लड़ाके तैयारी कर रहे हैं। वे आसानी से इन पदों को विरोधियों के पाले में नहीं जाने देना चाहते हैं। आलाकमान से मिले निर्देशों के बाद सपाई तैयारी करने में लगे हुए हैं।
सपाईयों को मिले प्रदेश अध्यक्ष से निर्देश
आगरा जनपद में जैतपुर कलां क्षेत्र में ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी खाली हो चुकी है। यहां पर सपा की बृजरानी के खिलाफ अभी पिछले दिनों की अविश्वास प्रस्ताव पास हुआ था। जिसके बाद इस सीट पर चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई। अब यहां 12 मार्च से ब्लॉक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सपा पदाधिकारियों के पास हाईकमान से निर्देश मिल चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने निर्देश दिए हैं कि जनपद के जिन क्षेत्रों में पंचायत के प्रमुख पद का उपचुनाव होने जा रहा है, उसके प्रत्याशी का चयन संबंधित विधानसभा क्षेत्र के विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी की सहमति से लिया जाए। समाजवादी पार्टी आगरा के जिलाध्यक्ष रामसहाय यादव ने बताया कि जैतपुरकलां के ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए निर्वतमान ब्लॉक प्रमुख बृजरानी मैदान में हैं। बता दें कि आगामी नौ मार्च को इस पद के लिए चुनाव होना है।
भाजपाईयों ने दिया था अविश्वास प्रस्ताव
बता दें कि बीते दिनों आगरा के दो ब्लॉकों से प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया गया था। एत्मादपुर से सपा की ब्लॉक प्रमुख राजा बेटी बघेल और जैतपुरकलां से सपा की बृजरानी के खिलाफ सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था। जिसके बाद ये पारित हुआ था। इन दोनों पर भाजपा और सपा में मुकाबला होना है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो