आगरा

अखिलेश यादव से बगावत कर शिवपाल से जुड़ेंगे सपा के कद्दावर नेता

समाजवादी कुनबे में मची उठापटक के बाद सपाई छोड़ रहे अखिलेश का साथ

आगराOct 26, 2018 / 10:12 am

अभिषेक सक्सेना

शिवपाल सिंह यादव और अखिलेश यादव

आगरा। उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने में जब सियासी घमासान शुरू हुआ था। किसी ने नहीं सोचा था कि नौबत यहां तक आ जाएंगी कि राजनीतिक का सबसे बड़ा कुनबा दो अलग पार्टियों में बंट जाएगा। अखिलेश यादव के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद शिवपाल ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाया और चुनाव आयोग में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नाम से पार्टी को रजिस्ट भी कराया। लेकिन, इन सभी के बीच सपा और शिवपाल समर्थकों में घमासान भी शुरू हो गया। एक ही स्थान पर एकत्रित होने वाले नेता अब एक दूसरे के धुर विरोधी हो गए हैं। सपाई अखिलेश का दामन शिवपाल का साथ पकड़ रहे हैं। आने वाले दिनों में आगरा से कई बड़े नाम शिवपाल यादव के मोर्चा में शामिल होने वाले हैं। सपा खेमे में इसके चलते घमासान मचा है।
चुनाव से पहले शुरू हुआ सपा और शिवपाल में घमासान
लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में सियासी घमासान मचा है। शिवपाल यादव के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनने से कई सपाई अखिलेश यादव का साथ छोड़ चुके हैं। शिवपाल यादव ने स्पष्ट किया था कि समाजवादी पार्टी में जिन नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है उन्होंने मोर्चा का गठन ऐसे नेताओं को खोआ स्वाविभान दिलाने के लिए ही किया है। कई नेता शिवपाल यादव के पदाधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी ऐसे नेताओं की लिस्ट तैयार कर रही है जिन्होंने शिवपाल का दामन थामा है। अखिलेश यादव को ये लिस्ट सौंपी जाएगी।
बड़ी जिम्मेदारी के लिए छोड़ेंगे सपा
सपा और सेक्युलर मोर्चा कार्यकर्ताओं के बीच चुनाव से पहले ही तलवारें खिंच चुकी हैं। सपा के एक बड़े नेता के घर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दोनों गुटों की रार खुलकर सामने आई थी। नौबत मारपीट तक आ गई थी। ऐसे में अब कई नेता सपा छोड़ना चाहते हैंं और शिवपाल का मोर्चा ज्वाइन करना चाहते हैं ताकि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी मिल सके।

Home / Agra / अखिलेश यादव से बगावत कर शिवपाल से जुड़ेंगे सपा के कद्दावर नेता

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.