script

भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ाएगी ये पार्टी, किया बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

locationआगराPublished: May 28, 2018 12:11:50 pm

हिंदू और हिंदुत्व के लिए घातक है संघ और बीजेपी- डॉ. एके सिंह

Saman adhikar party

Saman adhikar party

आगरा। समान अधिकार पार्टी के शहर अध्यक्ष डॉ. एके सिंह तोमर को बनाने की घोषणा करने के बाद पार्टी ने अपनी आगे की रणनीति प्रेस वार्ता में बताई। समान अधिकार पार्टी की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने कहा किस देश में हिंदू और हिंदुत्व को नुकसान पहुंचाने के लिए सीधे तोर पर बीजेपी और संघ जिम्मेदार हैं। इन्होंने पिछले करीब 40 50 साल से देश के लोगों के साथ यह झूठे मुद्दे उठा कर कभी राम लला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे, धारा 370 खत्म करेंगे, गौ हत्या बंद करेंगे, हिंदू राष्ट्र घोषित करेंगे। इन चारों मुद्दों पर देश के हिंदुओं को और हिंदुत्व की भावना को ठेस पहुंचाते हुए कई बार केंद्र में बीजेपी की सरकार बनवाई। लेकिन आज दिन तक इनमें से कोई भी एक मुद्दा पूरा नहीं हुआ, जबकि केंद्र में पूर्ण बहुमत से सरकार है। उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार है। देश में BJP का राज है फिर भी यह इन चारों में से किसी भी मुद्दे पर सदन में प्रस्ताव तक लाने को तैयार नहीं हैं। होटल विक्रम पैलेस आगरा पर प्रेस वार्ता में कुलदीप शर्मा ने ऐलान किया है कि 20 जून को समान अधिकार पार्टी का 7 सदस्य प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाएगा और अयोध्या में रामलला के दर्शन करने के बाद राम जन्मभूमि का निरीक्षण होगा। बाबरी मस्जिद की जमीन का निरीक्षण होगा। उसके बाद राम जन्मभूमि न्यास के संतों से भेंट होगी और यह सारी कार्रवाई करने के बाद सारे निरीक्षण करने के बाद अयोध्या में पार्टी राम मंदिर मुद्दे के बारे में अपनी घोषणा करेगी, अपना ऐलान करेगी और देश की जनता को यह बताएगी कि आज अयोध्या में रामलला किस हाल में हैं। यह सब बीजेपी और संघ की वजह से हैं। यही लोग देश के हिंदुओं के साथ धोखा करते चले आ रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो