script

संगीत सोम ने Taj Mahal को बताया धब्बा, तो Twitter users ने दिए ऐसे जवाब

locationआगराPublished: Oct 17, 2017 01:32:56 pm

‘ताजमहल आपकी संस्कृति से मेल नहीं खाता, क्योंकि यह एक महिला के सम्मान में बनाया गया था।’

sangeet som taj mahal controversy

sangeet som taj mahal controversy

आगरा। ताजमहल को लेकर एक बार फिर देश में बहस छिड़ गई है। इस बार बीजेपी विधायक संगीत सोम ने ताजमहल को भारतीय संस्कृति पर ‘धब्बा’ बताते हुए इतिहास का हिस्सा मानने पर आपत्ति जताई है। उनके बयान को लेकर जहां विरोधी दलों के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। वहीं आम जनता की भी ट्विटर पर खूब प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
AIB के फाउंडर तन्मय भट्ट ने लिखा, ‘ताजमहल कोई मुद्दा ही नहीं है, लेकिन नेता इस देश को बांटने की कोशिश करते रहेंगे और यहां ट्विटर पर हम राइट विंग (RW), लेफ्ट विंग(LW) खेलते रहते है।’
https://twitter.com/thetanmay/status/919778718767124485?ref_src=twsrc%5Etfw
एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने लिखा है, ‘ताजमहल हमारी संस्कृति पर धब्बा यह खुलासा है या कि साजिश।

https://twitter.com/hashtag/TajMahal?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
अतुल खत्री ने ट्वीट किया है, ‘1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान ताजमहल को काले कपड़े से ढक दिया गया ताकि वो पाकिस्तानियों से छिपा सकें। किसी को पता कि वो कपड़ा कहां है?’
https://twitter.com/hashtag/TajMahal?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
@MehreenAlam नाम के हैंडिल से लिखा गया, ‘ताजमहल आपकी संस्कृति से मेल नहीं खाता, क्योंकि यह एक महिला के सम्मान में बनाया गया था।’

https://twitter.com/MehreenAlam_/status/919843632995213312?ref_src=twsrc%5Etfw
संगीत सोम के बयान से सोनम महाजन ने सहमति जताते हुए लिखा, ताजमहल वाकई हमारे मूल्यों पर धब्बा है। इसे बनाने वाले ने हिंदुओं को सताया और उनके मंदिरों को लूटा, मजदूरों के हाथ काटे। सोनम महाजन ने एक और ट्वीट में लिखा, ‘ताजमहल क्रूरता, लूट, लूट और वासना का एक प्रतीक है।
https://twitter.com/AsYouNotWish/status/919806499211288576?ref_src=twsrc%5Etfw
CommonIndian321 नाम के हैंडिल ने लिखा कि ताजमहल एक कब्र है, जो प्रेम एक प्रतीक बन गया है।

https://twitter.com/hashtag/FACTCHECK?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
@tweetie_tweep नाम के हैंडल ने ट्वीट किया है कि ताजमहल को धब्बा बताते वक्त आठवां अजूबा हो रहा है।
https://twitter.com/tweetie_tweep/status/919877473747136518?ref_src=twsrc%5Etfw
मेरठ में दिया था बयान
बता दें कि मेरठ में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी विधायक संगीम सोम ने कहा कि ताजमहल को गद्दारों ने बनवाया था इसलिए इसका जिक्र इतिहास में होना चाहिए। देश का इतिहास अब तक बिगड़ा हुआ था जिसे सुधारने का काम बीजेपी कर रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो