script5000 निरंकारी युवा पहुंचे एसएन मेडिकल कॉलेज और ऐसी की सफाई सब दंग रह गए | Sant nirankari mission Cleaning drive in SN medical college agra news | Patrika News

5000 निरंकारी युवा पहुंचे एसएन मेडिकल कॉलेज और ऐसी की सफाई सब दंग रह गए

locationआगराPublished: Feb 23, 2020 08:25:07 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

संत निरंकारी मिशन ने बाबा हरदेव सिंह की 66 वी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान
मिशन के युवाओं ने सिखाया कि कैसे की जाती है निःस्वार्थ भाव से सेवा

Mata kanta mahendru

Mata kanta mahendru

आगरा। रविवार को संत निरंकारी मिशन के चैरिटेबल फाउंडेशन ने एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा और बालूगंज स्थित सुंदरानी चैरिटेबल अस्पताल में व्यापक सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। फाउंडेशन ने यह कार्यक्रम निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी की 66 वी जयंती के उपलक्ष में आयोजित किया । सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की शिक्षाओं से सीख लेते हुए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से आज पूरे देश के 1166 सरकारी अस्पतालों में सफाई अभियान चलाया गया। जोनल इंचार्ज माता कांता महेंद्रू ने इस अभियान के लिए फाउंडेशन से जुड़े सभी स्वयंसेवकों को धन्यवाद दिया।
nirankari7.jpg
एक दिन पहले की तैयारी

मीडिया प्रभारी रवि मल्होत्रा ने बताया कि सिर्फ एस एन मेडिकल कॉलेज में ही 5000 से अधिक अनुयायियों ने सेवा कार्य किया। नगर एवं दूर-दराज से क्षेत्रों से आए भक्त मौजूद थे। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन की ओर से एक दिन पहले ही एसएन मेडिकल कॉलेज में टेंट लगा दिए गए थे।
nirankari6.jpg
52 सेक्टरों की साध संगत ने सेवा कार्य कियाः रवि मल्होत्रा

श्री मल्होत्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में हजारों झाड़ू के साथ ही चूना और तसले, फावड़े एवं अन्य सामान जुटाए गए। स्वास्थ्य एवं हाईजीन को ध्यान में रखते हुए फेस मास्क और हैंड ग्लब्स भी स्वयंसेवकों को मुहैया कराये गए । स्वयंसेवकों ने एस एन मेडिकल अस्पताल के परिसर की पूरी सफाई की। आगरा के 52 सेक्टरों की साध संगत ने सेवा कार्य किया है |
Sant nirankari mission
माता कांता महेन्द्रू का संदेश

जोनल इंचार्ज माता कांता महेंद्रू ने बताया कि संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन का मानना है कि “प्रदूषण शरीर के बाहर हो या अंदर दोनों ही जगह पर वह हानिकारक होता है” ऐसे प्रदूषण को खत्म करना ही हमारा प्रमुख उद्देश्य है। फाउंडेशन लगातार सक्रिय है। यही कारण है कि मिशन के मानवता के प्रति सेवा के प्रति विशाल योगदान को मान्यता प्रदान करते हुए भारत सरकार ने सितंबर 2015 में स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड अंबेसडर घोषित किया।
Sant nirankari mission
रेलवे स्टेशनों की सफाई एक साल तक की

जोनल इंचार्ज माता कांता महेंद्रू ने बताया कि बताया कि रेल मंत्री ने बाबा हरदेव सिंह महाराज को एक पत्र लिखकर 2 अक्टूबर 2015 को स्वच्छ रेल स्वच्छ भारत अभियान में सहयोग के लिए निरंकारी भक्तों को आमंत्रित किया। बाबा जी ने इस सेवा को स्वीकार करते हुए संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा देशभर में 46 बड़े रेलवे स्टेशनों पर 2 अक्टूबर को ही सफाई नहीं की बल्कि उसके पश्चात भी हर महीने 1 साल तक स्टेशनों पर सफाई अभियान चलाया जाता रहा। इसमें हर बार 20000 से भी अधिक फाउंडेशन तथा सेवादल के भाग लेते रहे।
Sant nirankari mission
नौजवानों ने चलाया अभियान

क्षेत्रीय संचालक महेश चौहान, सेवादल संचालक शिशुपाल सिंह, सेवादल शिक्षक राजेश निरंकारी एवं सेवादल संचालिका स्वर्णलता ओबरॉय आदि के साथ समस्त सेवादल के नौजवानों ने सेवा में अपना योगदान दिया। इसके साथ-साथ हजारों की संख्या में आई 52 सेक्टरों की साध संगत ने श्रम दान किया।
Sant nirankari mission
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो