script

बिहार में हंगामे के बाद आज हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी का आगरा में कार्यक्रम

locationआगराPublished: Nov 17, 2018 02:41:13 pm

एक निजी संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में करेंगी शिरकत

sapna choudhary live performance

बिहार में हंगामे के बाद आज हरियाणवीं डांसर सपना चौधरी का आगरा में कार्यक्रम

आगरा। सपना चौधरी के कार्यक्रम में इन दिनों जमकर हंगामे हो रहे हैं। पहले उत्तर प्रदेश के लखनउ में जमकर हंगामा हुआ तो उसके अगले दिन आगरा में आरोही संस्था द्वारा कराए जाने वाले महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम में सपना चौधरी को इजाजत नहीं दी गई। पिछले दिनों बिहार के बेगूसराय में भीड़ बेकाबू हो गई और एक व्यक्ति की मौत हो गई। अब आगरा में सपना चौधरी का कार्यक्रम आज एक निजी संस्था द्वारा होटल में कराया जा रहा है। सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर शहर में चर्चाएं एक बार फिर से गर्म हो गई हैं।
sapna choudhary live performance
हरियाणवीं डांसर का शो, संस्थाओं ने लगाए प्रशासन पर आरोप
एक पांच सितारा होटल में शनिवार को सपना चौधरी का डांस कार्यक्रम है। सपना चौधरी आज यहां अपनी लाइव परफोरमेंस देने आएंगी। सपना के अलावा यहां रोहतक के मेहमान भी आयोजित होंगे। सपना चौधरी के कार्यक्रम के लिए आगरा में आरोही संस्था को अनुमति नहीं मिली थी। ऐसे में संस्था द्वारा जिला प्रशासन पर आरोप लगाए हैं। आरोही संस्था के अमित तिवारी द्वारा इस कार्यक्रम पर प्रशासन से सवाल किए गए हैं। गौरतलब है कि आगरा में आरोही संस्था के कार्यक्रम को ऐनवक्त पर अनुमति नहीं दी गई थी। सपना चौधरी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा धारा 144 का हवाला दिया गया था। ऐसे में शनिवार को एक बार फिर से पांच सितारा होटल में सपना चौधरी का कार्यक्रम सुर्खियों में है।
सपना आएंगी या फिर होगा कार्यक्रम रद्!
आगरा के जिस पांच सितारा होटल में सपना चौधरी का कार्यक्रम होना है। उस पर शहर में तमाम चर्चाएं शुरू हो गई है। ऐसे में एक बार फिर से सपना चौधरी के कार्यक्रम पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। बीते दिन बिहार के बेगूसराय में सपना के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू हुई और एक व्यक्ति की मौत हुई तो प्रशासन इस कार्यक्रम पर कोई एक्शन ले सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो