scriptसरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में दिया गया सामाजिक संदेश, देखें वीडियो | Sarswati shishu mandir celebrated annual function cultural program | Patrika News

सरस्वती शिशु मंदिर के वार्षिकोत्सव में दिया गया सामाजिक संदेश, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Apr 04, 2019 01:43:58 pm

विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

Sarswati shishu mandir

Sarswati shishu mandir

आगरा। संतोषरानी सोमनाथ सरस्वती शिशु मंदिर, दहतोरा (शास्त्रीपुरम, आगरा) का 10वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रत्येक कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा, देशभक्ति के साथ सामाजिक संदेश दिया गया। इस दौरान बच्चों के अभिभावक भी मौजूद रहे। विद्यालय परिसर में तीन घंटे तक धूम रही।
Sarswati shishu mandir
भारतीयता से ओतप्रोत संस्कार
वार्षिकोत्सव के मुख्य अतिथि थे छावनी परिषद आगरा के उपाध्यक्ष डॉ. पंकज महेन्द्रू। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। उद्घाटनकर्ता थे धूमपायल के बृजमोहन अग्रवाल। कार्यक्रम की अध्यक्षता की उत्तर प्रदेश लेखपाल सिंह के जिलाध्यक्ष भीमसेन ने की। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विशेष संपर्क प्रमुख अशोक कुलश्रेष्ठ एडवोकेट। उन्होंने बताया कि शिशु मंदिरों में अच्छी शिक्षा प्राप्त होती है। यहां भारतीयता से ओतप्रोत संस्कार दिए जाते हैं। अच्छी शिक्षा का पूरे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। दीप प्रज्ज्वलन किया बालाजी कंस्ट्रक्शन के रिंकेश अग्रवाल ने। विशिष्ट अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद कैलाश प्रखंड के अध्यक्ष करण गर्ग की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
Sarswati shishu mandir
सरस्वती वंदना के साथ शुभारंभ
सरस्वती वंदना के साथ वार्षिकोत्सव शुरू हुआ। अर्चना, साक्षी, दीक्षा आदि ने वंदना प्रस्तुत की। मन्नत, पूजा, चंचल ने लोकगीत प्रस्तुत किया। महारास और होली की प्रस्तुति में तनु कुमारी, नेहा कुमारी, पिंकी, मुस्कान की मुख्य भूमिका रही। कृष्ण तुलादान नाटिका में करिश्मा, पायल और शिवानी ने मुख्य भूमिका निभाई। सौम्यांशी, जाह्नवी, एकता, प्रियांशी ने गीत प्रस्तुत किया। कक्षा दो के छात्र यशवर्धन, लक्ष्य, निशा, उमा ने गीत प्रस्तुत किया।
देश से बढ़कर कुछ भी नहीं
देशभक्ति से परिपूर्ण अभिनय नाटिका सृष्टि, याशिका, पूनम, प्रियंका, दिनेश आदि ने प्रस्तुत की। इसके माध्यम से बताया गया कि देश से बढ़कर कुछ भी नहीं है। आतंकवादियों से मुठभेड़ दिखाई गई। इस दौरान हमारे वीर जवानों न अदम्य साहस दिखाया। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झुकने नहीं दिया। इस नाटिका को देखकर मौजूद लोग ‘भारत माता की जय’ की गूंज करने लगे।
कवि सम्मेलन
कवि सम्मेलन में कुमार विश्वास की कविता ओम शर्मा ने प्रस्तुत की। है नमन उनको कि जिनके सामने बौना हिमालय.. कविता सुनकर लोग इतने भावविभोर हो गए कि ओम शर्मा को मंच पर ही माला पहनाने की होड़ लग गई। इसके अलावा कव्वाली और पर्यावरण सुरक्षा पर आधिरत नाटिका प्रस्तुत की गई। संचालन कक्षा 10 के छात्र सौरभ और शिवानी ने किया।
इनका हुआ सम्मान
वार्षिकोत्सव में विष्णु स्वरूप मिश्र, वीरेन्द्र सिंघल, संजय मिश्र, अमर सिंह, राजहंस, मुकेश पांडे, गिर्राज सिंह, महेन्द्र सिंह चाहर, सोमनाथ बंसल, हरिबाबू अग्रवाल, देवेन्द्र प्रकाश दुबे, वीरेन्द्र अग्रवाल, मुकेश चंद, पार्षद दीपक अग्रवाल, बच्चू सिंह को दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के आचार्य रवि कुमार, सतेन्द्र सिंह, ज्ञानेश्वरी दीक्षित, कविता, ऋतु आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महती भूमिका निभाई।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो