scriptExit Poll 2019 के बाद भी यहां कांग्रेस है सट्टा बाजार की फेवरिट, जमकर लग रहे दांव | satta bazar prediction UP Lok Sabha election 2019 final results | Patrika News

Exit Poll 2019 के बाद भी यहां कांग्रेस है सट्टा बाजार की फेवरिट, जमकर लग रहे दांव

locationआगराPublished: May 21, 2019 04:51:48 pm

UP lok sabha election result से पहले सट्टा बाजार गरम है।

आगरा। Exit Poll 2019 के रुझान आने के बाद सट्टा बाजार में एक साथ बड़ा बदलाव आया है। एग्जिट पोल के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी अकेले बहमत का आंकड़ा छूती दिख रही है यानि की एनडीए की सरकार बन सकती है। इसी वजह से भाजपा सट्टा बाजार में फेवरिट पार्टी बनी हुई है लेकिन एक सीट ऐसी है जहां कांग्रेस पर भी लोग जमकर दांव लगा रहे हैं।
दरअसल आगरा लोकसभा सीट भाजपा के लिए सुरक्षिक मानी जा रही हैं। इस सीट पर भाजपा की जीत तय मानी जा रही है। इस सीट पर भाजपा सटोरियों की फेवरिट बनी हुई है इसी वजह से भाजपा के भाव भी कम मिल रहे हैं। यानि कि 100 रुपए लगाने पर केवल एक या दो रुपए मिल रहे हैं वहीं फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस भी सटोरियों की पसंद बनी हुई है। यहां से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर चुनाव लड़े हैं। लोग यहां कांग्रेस पर भी जमकर दांव लगा रहे हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस का भाव 50-50 है।
हालांकि अंतिम परिणाम सो 23 तारीख को ही आने हैं। मतगणना के बाद ही जीत हार तय होगी लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सट्टा बाजार गरम है। यहां अपने-अपने तरीके से जीत हार तय हो रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो