script

सेव यमुना डॉक्युमेंट्री का हुआ प्रसारण, इन्हें मिला सम्मान

locationआगराPublished: Oct 14, 2019 08:50:25 pm

यमुना फिल्म निर्माण के लिए शैलेन्द्र नरवार की प्रशंसा की

123_2.jpg
आगरा। आगरा कालेज ग्राउंड पर आयोजित पुस्तक मेला व साहित्योत्सव में यमुना के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से पर्यावरणविद शैलेन्द्र नरवार द्धारा निर्मित-निर्देशित हिन्दी फिल्म डॉक्यूमेंट्री “सेव यमुना” का प्रसारण किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न समाज सेवियों और बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। डॉक्यूमेंट्री सेव यमुना में यमुना के प्राचीन इतिहास व महत्व को बताते हुए दर्शाया गया है कि जब यमुना यमुनोत्री से निकलती हैं तो वह एक स्वच्छ व निर्मल स्वरूप में होती हैं परंतु जैसे जैसे यह मैदानों में प्रवेश कर मनुष्य के संपर्क में आती हैं तो इसका अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाता है।
ये भी पढ़ें – इन लोगों की कभी नहीं होती है अकाल मृत्य, ईश्वर की रहती है विशेष कृपा

जमकर हुई प्रशंसा
सभी ने सेव यमुना फिल्म निर्माण के लिए शैलेन्द्र नरवार की प्रशंसा की व इस फिल्म को सम्मानित भी किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. विजेंद्र सिंह नरवार ने कहा कि यह डॉक्यूमेंट्री इस भूली हुई नदी के दर्द को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित करती है, साथ ही मजबूती से पुनः इसके स्वच्छ निर्मल स्वरूप को वापस लाने के उम्मीद भी जगाती है। रंजन शर्मा व जलाधिकार फाउंडेशन के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ने बताया कि बेहद ही प्रभावी ढंग से निर्मित की गयी यह फिल्म के यमुना के प्रति लोगों को जागरूक करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। डॉ. नीतू चौधरी, डॉ. अमी आधार निडर, दीपक सरीन, सुनीता सिंह ने कहा कि अत्यंत ही मेहनत से निर्मित की गयी, इस डॉक्यूमेंट्री में प्रभावी रूप से दर्शाया गया है कि किस प्रकार जाने अंजाने में हम इस नदी का गला घोंट रहे हैं।
ये भी पढ़ें – बंद बोरे को देख चक्कर में पड़ गये लोग, खोलकर देखा तो उड़ गए होश

ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ विजेन्द्र सिंह नरवार, डॉ. नीतू चौधरी, डॉक्टर अमी आधार निडर, दीपक सरीन , डॉ अनुराग शर्मा, शैलेन्द्र नरवार , रंजन शर्मा दिनेश पाराशर सुनीता सिंह पंकेश भदौरिया, संजय चौधरी महेश शर्मा अरुण सिकरवार राम कुमार दिवाकर अनिल पंकज सिंह रणधीर सिंह, योगेंद्र सिंह चतुर्भुज, तिवारी नितिन अग्रवाल, विनोद गुप्ता, विजय चौधरी यशवंत उपाध्याय, विवेक शर्मा, सिद्धार्थ जैन, अभिषेक शुक्ला, प्रियंका, शमी चौधरी, विजय चौधरी, आशु सिंह, शिवा नरवार, बंटी चौधरी, लोकेंद्र नरवार आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रंजन शर्मा ने किया ।

ट्रेंडिंग वीडियो