scriptSC ST ACT के विरोध पर महापंचायत से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार किए पार्टी नेता | SC ST ACT Mahapanchayat Saman Adhikar Party Leader Arrested by Police | Patrika News

SC ST ACT के विरोध पर महापंचायत से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार किए पार्टी नेता

locationआगराPublished: Oct 28, 2018 10:41:22 am

गिरफ्तार किए गए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, दीनदयाल धाम मंदिर पर पहुंचने से पहले पुलिस फोर्स तैनात, समान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले जताई थी महापंचायत नहीं होने की शंका

saman adhikar party

SC ST ACT के विरोध पर महापंचायत से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, गिरफ्तार किए पार्टी नेता

आगरा। एससी एसटी एक्ट संशोधन के विरोध में महापंचायत करने वाली पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया गया। समान अधिकार पार्टी दीन दयाल धाम मंदिर में आज दोपहर को इस एक्ट के विरोध में ठाकुर, वैश्य, क्षत्रिय, राजपूत, मुस्लिम और पीड़ित दलित वर्ग के साथ महापंचायत करने वाली थी। समान अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस ने उनके घर से ही हिरासत में ले लिया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने पत्रिका को बताया कि उन्हें योगी सरकार की मंशा पर पहले की शक था। प्रदेश सरकार नहीं चाहती कि एससी एसटी एक्ट पर सर्व समाज एकजुट हो। ये सरकार की दमनकारी नीति है।

ये खबर प्रकाशित की थी पत्रिका ने: योगी सरकार का सख्त निर्देश एससी एसटी एक्ट के खिलाफ एकजुट ना हो सवर्ण, महापंचायत रोकने को तैयार पुलिस

saman adhikar party
देवकी नंदन ठाकुर भी हो चुके हैं गिरफ्तार
आगरा में एससी एसटी एक्ट को लेकर क्षत्रिय समाज के साथ अन्य जातियां एकजुट हुई हैं। क्षत्रियों के गांवों में महापंचायत होनी थी, जिसमें शामिल होने के लिए कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर आगरा आए थे। आगरा पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार किया था। इसके बाद निजी मुचलके पर छोड़ दिया था। एससी एसटी एक्ट के विरोध में होने वाली महापंचायतों पर सरकार पूरी तरह से रोक लगानी चाहती हैं ऐसा नेताओं का कहना है।
दीनदयाल धाम मंदिर में होनी थी पंचायत
समान अधिकार पार्टी 28 अक्टूबर को भाजपा के गढ़ खेरागढ़ में महापंचायत करने की योजना बना चुकी थी। जिसके लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार बैठकें की जा रही थीं। ये महापंचायत खेरागढ़ के दीनदयाल धाम मंदिर में होने वाली थी। बताया जा रहा है कि खेरागढ़ से निकलने वाले रास्तों पर भारी मात्रा में पुलिसफोर्स तैनात किया गया है। पुलिस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा के साथ पार्टी के नेता भूरा उस्मानी को भी हिरासत में लिया है। खबर लिखे जाने तक इन्हें सदर थाना में रखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो