scriptसेवा भारती छावनी महानगर ने होली पर दिया समरसता का संदेश.. | Seava bharti holi milan samaroh | Patrika News

सेवा भारती छावनी महानगर ने होली पर दिया समरसता का संदेश..

locationआगराPublished: Mar 24, 2019 08:46:44 am

समारोह द्वारा समरसता, सद्भाव व सेवा का संदेश दिया गया।

holi milan samaroh

holi milan samaroh

आगरा। सेवा भारती छावनी महानगर के बैनर तले सेवला चुंगी के निकट स्थित प्रकाश फार्म पर होलिकोत्सव आयोजित किया गया। समारोह द्वारा समरसता, सद्भाव व सेवा का संदेश दिया गया। छावनी क्षेत्र के बाल संस्कार केंद्रों व सिलाई केंद्रों की बीस बच्चियों द्वारा प्रस्तुत नृत्य, नाटक व गायन ने सबको भाव-विभोर कर दिया। फूलों की होली ने समां बांध दिया. सभी बच्चों को उपहार वितरित किए गए।
ये हुआ कार्यक्रम
समारोह की अध्यक्षता ठाकुर राजवीर सिंह ने की। संजय गुप्ता (साक्षी ज्वेलर्स) विशिष्ट अतिथि रहे. विधायक महेश गोयल, सेवा भारती के क्षेत्रीय समन्वयक सतीश अग्रवाल तथा छावनी भाग के अध्यक्ष डॉ पीके मिश्रा भी मंचस्थ रहे। संरक्षक अनुज राठी, दिनेश बंसल, आरवी वरुण भी मौजूद रहे। सेवा भारती के प्रांतीय सदस्य अनिल अग्रवाल ने संयोजन किया. महामंत्री संजय सिंघल ने आभार व्यक्त किया। हरिओम, झम्मन लाल और दिनेश अग्रवाल ने संचालन किया। महामंत्री संजय सिंघल, कोषाध्यक्ष ऋषि कुमार गुप्ता, विश्वनाथ चतुर्वेदी, मदन मोहन उपाध्याय, प्रदीप निगम, मनोज गोयल व विकास गोयल ने सब का स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो