आगरा

बेटियों के साथ हो रही दरिंदगी पर उठी आवाज, विशाल प्रशर्दन

सेवा आगरा के बैनर तले शिशु ज्ञान मंदिर सुल्तानगंज की छात्राओं ने बेटियों के प्रति देशभर में हो रही दरिंदगी के खिलाफ किया विशाल विरोध प्रदर्शन

आगराAug 10, 2018 / 06:13 pm

धीरेंद्र यादव

Seva agra

आगरा। इन दिनों मुजफ्फरपुर, देवरिया, कठुआ और उन्नाव सहित देश में जगह-जगह आश्रय ग्रहों और अन्य स्थानों पर बेटियों के साथ दरिंदगी, दुर्व्यवहार और यौन शोषण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इनके विरुद्ध जन चेतना और जन जागरूकता के लिए सामाजिक संस्था सेवा आगरा के बैनर तले शुक्रवार को सुल्तानगंज पुलिया चौराहे पर पुल के नीचे विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन में सुल्तान गंज स्थित शिशु ज्ञान मंदिर की छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा हाथों में काला रिबन बांधकर व नारे लिखी तख्तियों के द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
सेवा आगरा की जारी रहेगी ये मुहिम
इस अवसर पर सेवा आगरा के संस्थापक-अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट ने कहा कि आश्रय स्थलों में ही बेटियों की सुरक्षा और अस्मत के साथ खिलवाड़ होना या उनका गायब हो जाना भारतीयता, नैतिकता और मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है। बेटियों के साथ होने वाली दरिंदगी से भरी इन घटनाओं से आमजन में भारी आक्रोश है। सेवा आगरा ने इन्हीं जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आज ये आंदोलन किया है और जब तक बेटियां सुरक्षित नहीं होंगी, तब तक सेवा आगरा की यह मुहिम जारी रहेगी।
ये गूंजे नारे..
बंद करो ये अत्याचार। जागो जागो हे सरकार.., सुन लो योगी सुन लो मोदी। बिलख रही है मां की गोदी… और न अब हमको भटकाओ। इनको फांसी पर लटकाओ… आखिर यह गंदगी कब तक। बेटियों से दरिंदगी कब तक..। कुछ तो करो शर्म। बेटियों के साथ बंद करो कुकर्म.., बेटियों के जीवन की हो रही बर्बादी। क्या इसी के लिए शहीदों ने दिलाई थी आजादी..। मां मुझे इन दरिंदों से बचा लो। अपने आंचल में छुपा लो.. कैसी तीज कैसी हरियाली। बेटियों पर छाई जब बदहाली.. ये नारे 2 घंटे के सतत प्रदर्शन के दौरान लगातार सुल्तानगंज क्षेत्र में रह रह कर गूंजते रहे। स्कूली बेटियों का आक्रोश जनक उत्साह देखते ही बनता था।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर सेवा आगरा के संस्थापक-अध्यक्ष मुरारी लाल गोयल पेंट, संस्थापिका श्रीमती सुमन गोयल, चर्चित हास्य कवि पवन आगरी, स्कूल की प्रधानाचार्य वीना सिंह, भास्कर सिंह, मधुकर सिंह, किरण वर्मा, पिंकी वर्मा, प्रज्ञा दुबे, सेवा आगरा के चेतन वर्मा, मनोज श्रीवास, दिव्यांशु गर्ग, विजय वर्मा, राकेश गुप्ता, प्रमोद सिंघल, नरेश गोस्वामी, एन डी शाक्य, राजकुमार खंडेलवाल और मीडिया प्रभारी कुमार ललित प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.