scriptरेड लाइट एरिया से खिसक कर हाईवे के होटलों तक पहुंच गया सैक्स रैकेट | sex racket run at highway hotels in agra mathura delhi road | Patrika News
आगरा

रेड लाइट एरिया से खिसक कर हाईवे के होटलों तक पहुंच गया सैक्स रैकेट

पुलिस कर चुकी है कई बार कार्रवाई, लेकिन हर बार बच निकलते हैं होटल संचालक

आगराMay 18, 2018 / 11:20 am

अभिषेक सक्सेना

sex racket

रेड लाइट एरिया से खिसक कर हाईवे के होटलों तक पहुंच गया सैक्स रैकेट

आगरा। रेड लाइट एरिया में चलने वाला सेक्स रैकैट अब होटलों, रिसॉर्ट और मोटलों में संचालित होने लगा है। यमुना एक्सप्रेस बनने के बाद दिल्ली मथुरा आगरा हाईवे पर वाहनों की संख्या कुछ कम हुई तो होटल कारोबार भी सिमटने लगा। लेकिन, कुछ होटल संचालकों ने कमाई का दूसरा रास्ता अख्तियार कर लिया। होटल में घंटे के हिसाब से रूम चार्ज वसूलने लगे। हाईवे पर जिस्म के सौदागर सक्रिय हुए तो पुलिस के लिए ये चुनौती बन गए। हाल ही में ऐतिहासिक स्मारक फतेहपुरसीकरी के एक होटल में सेक्स रैकेट संचालित होने का मामला पकड़ा गया। आने वाले कपल से हर घंटे के हिसाब से चार्ज वसूला जाता था। मथुरा हाईव पर कई ऐसे होटल संचालित हैं जो ये अवैध धंधा जमकर कर रहे हैं।
सांठगांठ से चल रहा धंधा
आगरा में सिकंदरा , बिजलीघर, माल रोड पर होटल, मसाज पॉर्लर में जमकर वैश्यावृत्ति होती है। जिस्मफरोशी का धंधा कई बार मसाज पॉर्लर में खुला है। कुछ दिन तक सख्ती रहने के बाद स्थानीय पुलिस की सांठगांठ से ये दोबारा सक्रिय हो जाता है। मसाज पॉलर्र के नाम पर कुछ और होने की जानकारी की पुष्टि पर पिछले वर्ष पांच मसाज पॉर्लर के लाइसेंस निरस्त किए थे।
सैक्स रैकेट में पकड़े जा चुके हैं कई होटल
आगरा में पिछले कुछ सालों में सैक्स रैकेट के गलीच धंधे में नेपाल, असम, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों की लड़कियां पकड़ी गई। ये जिन होटलों से पकड़ी गई, पुलिस ने उन पर कड़ी कार्रवाई की। लेकिन, बाद में नाम बदलकर फिर से ये होटल सक्रिय हो गए। पिछले महीने आगरा के पॉश एरिया न्यू आगरा थाने से महज सौ मीटर की दूरी पर तपस्या होटल में सैक्स रैकेट का धंधा पकड़ा गया। आईपीएस अधिकारी ने यहां से कई युवक और युवतियों को पकड़ा। होटलों में चल रहे सैक्स रैकेट पर पुलिस की सांठगांठ के आरोप लगते रहे हैं।

Home / Agra / रेड लाइट एरिया से खिसक कर हाईवे के होटलों तक पहुंच गया सैक्स रैकेट

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो