scriptLokSabha Election: शिव सेना ने किया बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर उतारे जा रहे प्रत्याशी, हुई घोषणा | Shiv Sena big announcement declaration of candidates LokSabha Election | Patrika News

LokSabha Election: शिव सेना ने किया बड़ा ऐलान, उत्तर प्रदेश की इन सीटों पर उतारे जा रहे प्रत्याशी, हुई घोषणा

locationआगराPublished: Mar 19, 2019 07:02:40 pm

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शिव सेना ने उत्तर प्रदेश में अपने पैर पसारना शुरू कर दिये हैं।

Shiv Sena

Shiv Sena

आगरा। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए शिव सेना ने उत्तर प्रदेश में अपने पैर पसारना शुरू कर दिये हैं। इस चुनाव में शिव सेना द्वारा उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया जायेगा। यह जानकारी जिला प्रमुख वीनू लवानियां ने दी।
ये बोले शिव सेना पदाधिकारी
जिला प्रमुख वीनू लवानियां ने बताया कि एनडीए में शिव सेना एक प्रमुख दल के रूप में हैं, लेकिन भाजपा ने शिव सेना से महाराष्ट्र को गठबंधन कर और किसी राज्य में कोई बात नहीं समझी, कयोंकि एनडीए में अपना दल के साथ और भी हैं, लेकिन शिव सेना उत्तर प्रदेश में भाजपा से 10 सीटों की मांग कर रही थी। भाजपा ने अनदेखी कर अपना दल व अन्य से तालमेल कर एक या दो सीटों पर समझौता किया, इसको लेकर राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि शिव सेना यूपी में अपने दम पर चुनाव लडेगी।
जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा
जिला प्रमुख वीनू लवानियां ने बताया कि जल्द ही आगरा, फतेहपुर सीकरी सहित अन्य सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी। प्रेसवार्ता में जिला महासचिव राकेश सचदेवा, रश्मि वर्मा, जिला उप प्रमुख शिव कुमार श्रीवास्तव, जिला सचिव निर्मल जैन, जिला उप सचिव कमल गुलाटी, मयंक जैन, राधा रानी, प्रीति अग्रवाल, आभा भारती, सुरेश जैन, अजय जैस, सुरेश प्रजापति, नीलू शर्मा, झम्मन कुशवाह आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो