script

शिवपाल यादव ने इस युवा नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी

locationआगराPublished: Jul 05, 2019 10:14:57 am

इंजीनियर अमर जोत सिंह को बनाया गया प्रसपा युवजन सभा का महानगर अध्यक्ष।

शिवपाल यादव

शिवपाल यादव

आगरा। शिवपाल सिंह यादव द्वारा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं को भी संगठन में मुख्य भूमिका में लाया जा रहा है। इसी क्रम में आगरा में प्रसपा युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी युवा नेता इंजीनियर अमर जोत सिंह को सौंपी गई है। संगठन में उन्हें ये अहम भूमिका मिलने से प्रसपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
ये भी पढ़ें – रेड लाइट एरिया में जब पहुंचा युवक, तो वहां कोठे पर मिली उसे अपनी प्रेमिका, जानिये फिर क्या हुआ…

ये बोले अमर जोत सिंह
इंजीनियर अमर जोत सिंह ईदगाह के रहने वाले हैं। अमर जोत सिंह ने बताया कि शिवपाल यादव की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में आस्था जताई है। उन्होंने युवजन सभा का महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी के वरिष्ठों का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि पार्टी की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी अहम भूमिका में नजर आएगी।

ट्रेंडिंग वीडियो