script

इस बयान के बाद अखिलेश की साइकिल यात्रा के लिए चुनौती बने चाचा शिवपाल

locationआगराPublished: Sep 01, 2018 11:25:52 am

भाजपा की पोल खोल अभियान में अब चाचा शिवपाल सिंह की बगावत, दो गुटों में बंट गई सपा, आगरा में अखिलेश का कार्यक्रम तय नहीं

Shivpal yadav and Akhilesh yadav

शिवपाल यादव और अखिलेश यादव

आगरा। लोकसभा चुनाव से पहले जिस भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों और घपलों के प्रति जनता को जागरुक करने के लिए साइकिल यात्रा निकाली जा रही थी। अब वो दो गुटों में बंट गई है। शिवपाल ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन का ऐलान किया तो उनके समर्थकों में जोश का संचार हो गया। वहीं जब उन्होंने लोकसभा की 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान पश्चिमी उत्तर प्रदेश से किया तो समर्थक और उत्साह से लबरेज हो गए। साइकिल यात्रा में जिलाध्यक्ष युवजन सभा को शिवराम यादव से नेतृत्व मिला था। लेकिन, सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद साइकिल यात्रा दो धड़ों में बंट गई। लोकसभा चुनाव से पहले ये समाजवादी पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं माने जा रहे हैं।
ताकि जनता आगामी चुनाव में फिर से झूठे वादों में न फंसे

समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा विभिन्न जनपदों में शुरू हुई है। ये साइकिल यात्रा 16 सितम्बर को आगरा पहुंचेगी। लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी का प्रभाव कम करने के लिए समाजवादी पार्टी ने साइकिल यात्रा के जरिए सरकार के झूठे वादे और जुमलों के लिए लोगों को जागरूक करने की योजना बनाई है। भाजपा ने पिछले चुनाव में कौन कौन से वादे किए थे जो अभी तक पूरे नहीं हुए हैं इसकी जानकारी जनता को दी जा रही है। ताकि जनता आगामी चुनाव में फिर से झूठे वादों में न फंसे। इसके लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। आगरा में समाजवादी पार्टी के मीडिया प्रभारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आम लोगों को से जुड़े मुद्दों को नजरअंदाज कर उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। कर्जमाफी के वादे के बाद भी आज प्रदेश में किसान आत्महत्या कर रहा है। डीजल पेट्रोल के दाम दिनों दिन आसमान छू रहे हैं। महंगाई बढ़ती जा रही है। सामाजिक न्याय एवं लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ साइकिल यात्रा के माध्यम से सरकार की पोल खोली जा रही है।
आगरा आ सकते हैं अखिलेश
माना जा रहा है कि अखिलेश यादव भी आगरा लखनउ एक्सप्रेस पर साइकिल चलाकर युवाओं का उत्साह बढ़ाएंगे। यात्रा आगरा में 16 सितम्बर को आएगी और यहां से दिल्ली के लिए कूच करेगी। नई दिल्ली में जंतर मंतर पर होने वाली सभा को पूर्व सीएम अखिलेश यादव संबोधित करेंगे।
शिवपाल बढ़ाएंगे अखिलेश की मुश्किलें
शिवपाल सिंह यादव के ऐलान के बाद यूपी की राजनीति में अब उथल पुथल शुरू हो गई है। समाजवादी सेक्युलर मोर्चा सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इस ऐलान के बाद ब्रज की राजनीति में सरगर्मियां तेज हो गई है। आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, हाथरस, बदायूं और बरेली के साथ साथ अन्य सीटों पर शिवपाल यादव के प्रत्याशी सपा के वोट बैंक को प्रभावित कर सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो