scriptरमाबाई मैदान लखनऊ में शिवपाल यादव का होगा सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन, नेताओं को दी गईं ये बड़ी जिम्मेदारियां…. | Shivpal Yadav's biggest power demonstration in Ramabai field Lucknow | Patrika News

रमाबाई मैदान लखनऊ में शिवपाल यादव का होगा सबसे बड़ा शक्ति प्रदर्शन, नेताओं को दी गईं ये बड़ी जिम्मेदारियां….

locationआगराPublished: Nov 03, 2018 08:06:07 pm

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की आज लखनऊ में हुई पहली बैठक में शिवपाल यादव ने नेताओं की सौंपी अहम जिम्मेदारियां।

 Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

आगरा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की आज पहली बैठक लखनऊ में स्थित लाल बहादुर शास्त्री मार्ग पर नए आवंटित कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में 9 दिसंबर को रमाबाई मैदान लखनऊ में होने वाली विशाल रैली को लेकर चर्चा हुई। इस रैली के माध्यम से शक्ति प्रदर्शन की तैयारी है।
सभी रहे उपस्थित
इस बैठक में सभी जनपदों के व महानगरों के अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने सभी अध्यक्षों से कहा कि गांव देहात से शहर तक सभी वर्ग परेशान है, हमें उनकी आवाज़ बनना है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान भी चलना है तथा बूथ कमेटी का गठन करते हुए ब्लॉक लेवल से ग्राम पंचायत तक समितियों का गठन करना है। रैली से पहले पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन भी प्रस्तावित है।
ये मिली जिम्मेदारी
आगरा जिलाध्यक्ष यशपाल राणा ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बताया कि रमाबाई मैदान लखनऊ में होने वाली विशाल रैली विरोधियों का मुंह बंद करने का काम करेगी। इस रैली में आगरा से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और शिवपाल यादव समर्थक शामिल होंगे। रैली को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बैठक में आगरा से जिलाध्यक्ष यशपाल राणा महानगर अध्यक्ष डॉ. अशोक रैना धारा सिंह यादव, रिंकू यादव, राजेश चौधरी, पूरन चंद कुशवाह आदि लोगों ने प्रतिभाग किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो