scriptगठबंधन की सियासी चौसर पर दांव चलने को बेताब शिवपाल! बस इस मौके का है इंतजार | Shivpal Yadav's Plane B After Akhilesh Yadav SP Mayawati BSP Coalition | Patrika News

गठबंधन की सियासी चौसर पर दांव चलने को बेताब शिवपाल! बस इस मौके का है इंतजार

locationआगराPublished: Jan 15, 2019 06:25:14 pm

‘तकदीर’ की चाबी मिलने के बाद सियासी खेल में इस बार अलग टीम बनाकर शिवपाल यादव दमखम से मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

Shivpal Yadav

गठबंधन की सियासी चौसर पर दांव चलने को बेताव शिवपाल! बस इस मौके का है इंतजार

आगरा। 2019 लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का गठबंधन होने के बाद मुकाबला रोमांचक होना तय है। चुनाव से पहले कई उलटफेर भी संभावित है। इस सियासी खेल में इस बार अलग टीम बनाकर शिवपाल यादव दमखम से मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। सपा छोड़ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने के बाद शिवपाल ने प्रदेश की एक सीट मैनपुरी छोड़ सभी जगह अपने प्रत्याशी उतारने की घोषणा की है। शिवपाल का प्रभाव ब्रज में भी अनदेखा नहीं किया जा सकता। ब्रज के सभी जिलों में शिवपाल की खासी पकड़ रही है, यहां शिवपाल की अपनी ‘टीम” पहले से ही सक्रिय थी। अलग पार्टी बनने के बाद शिवपाल ने ब्रज में ही सबसे पहले पदाधिकारी घोषित किए। समय-समय पर शिवपाल की पार्टी के नेता गाहे बगाहे यह दावा करते रहे हैं कि सपा के कई नेेता उनके संपर्क में हैं हालांकि अब तक कुछ नेताओं को छोड़ कर खासा प्रभाव रखने वाला कोई बड़ा सपा नेता शिवपाल के साथ नहीं आया है लेकिन अब गठबंधन के बाद बदले हालातों में चुनाव लड़ने की ख्वाहिश पाले नेताओं को अपने पाले में लेने के लिए प्रसपा की तरफ से प्रयास होता दिख रहा है।
संभावित बागियों का इतंजार

दरअसल सोमवार को प्रसपा का चुनाव चिन्ह चाभी मिलने के बाद आगरा में प्रसपा नेता/कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया। इसी दौरान लोहिया वाहिनी प्रसपा के प्रदेश अध्यक्ष नितिन कोहली ने दावा किया कि ‘सपा के तमाम नेता हमारे नेताओं के संपर्क में हैं।’ इस बयान के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रसपा गठबंधन की स्थिति में सपा के संभावित बागियों के इंतजार में हैं। दरअसल गठबंधन की स्थिति में आगरा और फतेहपुर सीकरी दोनों सीटें बसपा के खाते में जाने की प्रबल संभावना है। ऐसे में सपा से चुनाव लड़ने की ख्वाहिश रखने वाले नेताओं को झटका लगना तय है। माना जा रहा है जो सपा से टिकट मांगने के मूड़ में थे उन्हें बदले हालातों में शिवपाल अपने पाले में लेने की चाल सकते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो