आगरा

आगरा की तीन मंजिला जूता फैक्ट्री में लगी भीषण आग, घनी आबादी के बीच चल रही थी फैक्ट्री

— थाना मंटोलर क्षेत्र के मीरा हुसैनी चौराहा का मामला, मौके पर पहुंची दमकल ने पाया आग पर काबू।

आगराNov 18, 2021 / 11:49 am

arun rawat

Internet Pic

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। यूपी के आगरा में गुरुवार सुबह एक तीन मंजिला जूता फैक्ट्री में आग लग गई। बिल्डिंग से उठती आग की लपटों से आस—पास क्षेत्र में रह रहे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। फैक्ट्री घनी आबादी के बीच संचालित हो रही थी। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। इसमें कितने का नुकसान हुआ है, अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
यह भी पढ़ें—

प्रेमी की बारात में जहर लेकर पहुंच गई प्रेमिका, दुल्हन के मामा की सदमे से मौत

मंटोला क्षेत्र का मामला
आगरा शहर के थाना मंटोला क्षेत्र के मीरा हुसैनी चौराहा के पास अकबर मोहम्मद की तीन मंजिल इमारत में जूता फैक्ट्री है। गुरुवार सुबह इसका ताला लगा हुआ था। तभी वहां से गुजर रहे राहगीरों को इमारत में से आग की लपटें निकलती हुई नजर आईं। मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर फैक्ट्री मालिक और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब आधा घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया। फैक्ट्री घनी आबादी के बीच होने के कारण आस—पास रहने वाले लोगों में हड़कंप मचा रहा।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद: श्रद्धालुओं से भरी बस से टकराया लोडर टेम्पो, आधा दर्जन घायल

घरों से बाहर निकल आए लोग
लोग घरों से निकलकर बाहर आकर खड़े हो गए। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की जा रही है। बाद में ताला तोड़कर दमकलकर्मियों ने आग को काबू में करने का प्रयास किया। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी आंकलन नहीं हाे सका है। आग लगने का कारण अभी शार्ट सर्किट ही बताया जा रहा है। जूतों की फैक्ट्री में विभिन्न प्रकार के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। केमिकल में आग पहुंचते ही वह भीषण रूप धारण कर लेती है। पहले भी कई बार आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.