scriptननकाना साहिब की घटना से सिखों में आक्रोश, Pakistan के टुकड़े-टुकड़े करके बदला लिया जाए | Sikhs outrage over Nankana Sahib incident in Pakistan latest news | Patrika News

ननकाना साहिब की घटना से सिखों में आक्रोश, Pakistan के टुकड़े-टुकड़े करके बदला लिया जाए

locationआगराPublished: Jan 05, 2020 03:30:58 pm

-गुरु नानकदेव के अपना पीर बताने के बाद भी शर्मनाक घटना
-नागरिकता संशोधन अधिनियम के कारण हमला हुआः मनोज कुमार
-पाक प्रधानमंत्री इमरान खान तुरंत हस्तक्षेप करें- सिख समाज

Nankana sahib

Nankana sahib

आगरा। ननकाना साहिब पाकिस्तान की घटना पर आगरा के सिक्ख समाज में भी रोष है। सिख समाज ने आक्रोश प्रकट किया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि नागरिकता संशोधन कानून के कारण हमला किया गया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागरिक संशोधन अधिनियम बनाया है। इसी कारण हमला किया गया है। हमें विश्वास है कि इसका बदला पाकिस्तान का टुकड़ों-टुकड़ों में विभाजन कर लिया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें

नहीं बढ़ेगी स्कूलों की छुट्टी, मौसम ने लगाया ‘ब्रेक’

पाकिस्तान की जेलों में भारतीय मछुआरे

श्री मनोज कमार ने कहा कि उन्होंने कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं नागरिकता संशोधन अधिनियम भारत के टुकड़े करने के लिए बना है, सही बात तो यह है कि कांग्रेस बिखरी हुई और टूटी हुई है, इसलिए उनकी बुद्धि कासंतुलन बिगड़ गया है, जो इस प्रकार की भाषा बोल रहे हैं। हम नागरिकता संशोधन अधिनियम का समर्थन करते हैं। संपूर्ण भारत के लोग इसको हृदय से स्वीकार कर चुके हैं। भारत सरकार पाकिस्तानी नौकाएँ गुजरात की कच्छ सीमा से पिछले पांच वर्षों में गुजरात के मछुआरों की सैकड़ो नौकाएँ बंदूक की नोंक पर उठा ले गयी हैं, साथ में हजारों मछुआरों को भी अपहरण कर ले गयी हैं। 100 से भी कम मछुआरों को वापस लाया गया, लेकिन हजारों मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में भयंकर स्थिति में हैं।
यह भी पढ़ें

39 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, ग्रामीण हुए लामबंद, हैरान करने वाला आया मोड़

Sikh
जबरिया धर्मपरिवर्तन किया जा रहा

गुरुद्वारा गुरु का ताल, आगरा पर सिख समाज की एक बैठक संत बाबा प्रीतम सिंह जी की अगुवाई में हुई। इसमें सर्व सम्मत्ति से रोष व्यक्त करते हुए कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने सम्पूर्ण संसार में यात्रा कर भाईचारा का संदेश दिया और उनकी जन्मस्थली को नकारते हुए उस स्थान का नाम बदलने की मांग करना गलत है। बैठक में कहा गया कि यह वही पाकिस्तानी हैं जो श्री गुरु नानक देव जी को अपना पीर बताते थे और आज उनकी जन्मस्थली को ही झुठला रहे हैं, वो भी किसी बच्ची को अगवा कर जबरन धर्म परिवर्तन करवाने को लेकर, जो नाजायज है।
यह भी पढ़ें

Endometriosis और PCOS से पीड़ित हैं 25 फीसदी महिलाएं और लड़कियां, झिझक के कारण छिपाती हैं

इमरान खान से मांग

भारत सरकार को तुरंत इस पर हस्तक्षेप करना चाहिए। पाकिस्तान सरकार के मंसूबों को सारे विश्व के सामने लाना चाहिए कि किस प्रकार मानवाधिकारों का हनन हो रहा है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए। सिख समाज की सुरक्षा के लिए सेना नियुक्त करनी। बच्ची को अविलंब रिहाई करवानी चाहिए। पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के हितों की रक्षा करनी चाहिए। बैठक में कंवल दीप सिंह, बंटी ग्रोवर, ज्ञानी कुलविंदर सिंह, इन्द्रजीत सिंह मल्होत्रा, मुख्तयार सिंह, हरदीप सिंह डंग, देवेन्द्र सिंह जोड़ा, गुरप्रीत सिंह, हरमिंदर सिंह पाली, परमात्मा सिंह, परमजीत सिंह मक्कड़, बंटी चावला, त्रिलोचन अरोरा आदि उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो