script6 माह के मासूम को बांधा खंभे से, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, ये वीडियो हो रहा जमकर वायरल | Six months innocent was tied to a pillar video viral | Patrika News

6 माह के मासूम को बांधा खंभे से, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, ये वीडियो हो रहा जमकर वायरल

locationआगराPublished: Sep 23, 2019 06:16:25 pm

छह माह के मासूम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चों को एक खंभे से बंधा हुआ दिखाया गया है।

6 माह के मासूम को बांधा खंभे से, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, ये वीडियो हो रहा जमकर वायरल

6 माह के मासूम को बांधा खंभे से, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, ये वीडियो हो रहा जमकर वायरल

आगरा। छह माह के मासूम का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में बच्चों को एक खंभे से बंधा हुआ दिखाया गया है। बच्चे को दुपट्टे से खंभे से बांधा गया है। वीडियो में कुछ महिलाओं की आपस में बातचीत की आवाजें भी आ रही हैं। ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस वीडियो को वायरल करने वाले पिता का कहना है कि पति पत्नी के विवाद की सजा छह माह के मासूम बच्चे को दी जा रही है।
ये है मामला
संजय शर्मा द्वारा बताया गया है कि उसका विवाह सिकंदरा के बाईंपुर निवासी गिरीश की पुत्री दिव्या के साथ हुआ था। इस विवाह के लिए दिव्या का परिवार राजी नहीं था, क्योंकि दोनों की जातियां अलग अलग हैं। इसलिए दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से वे दोनों गाजियाबाद में रह रहे थे। उनके एक पुत्र आरव भी है। हाल ही में दिव्या के परिवारीजन उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। वे नहीं चाहते कि दिव्या उनके साथ रहे। संजय शर्मा का आरोप है कि उसके पुत्र को यतानाएं दी जा रही हैं।
ये बोले थानाध्यक्ष
जब इस मामले में थानाध्यक्ष सिकंदरा से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि ये मामला पूरी तरह फर्जी है। पुलिस की मीडिया सैल द्वारा ट्वीट भी कर दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो