scriptकोरोना संदिग्ध युवती और उसके पिता पर होगा केस, आइसोलेशन सेंटर से भागने पर स्वास्थ्य विभाग से बोला था झूठ | sm order to file case against corona infected woman and her father | Patrika News

कोरोना संदिग्ध युवती और उसके पिता पर होगा केस, आइसोलेशन सेंटर से भागने पर स्वास्थ्य विभाग से बोला था झूठ

locationआगराPublished: Mar 15, 2020 04:07:34 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने शनिवार को इटली से हनीमून मना कर लौटी कोरोना संदिग्ध युवती और रेलवे में अधिकारी उसके पिता पर केस करने का आदेश दिया है

asfad

asfad

आगरा. देशभर में कोरोना के महामारी घोषित होने के बाद यूपी के आगरा में महामारी एक्ट के अंतर्गत पहली एफआईआर भी दर्ज की गई है। यहां इटली से लौटी कोरोना संक्रमित महिला आइसोलेशन वार्ड से भागकर अपने मायके में छिप गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला के परिजनों से जानकारी ली, तो उन्होंने झूठ बोलकर मामले को दबाना चाहा। झूठ पकड़े जाने पर जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने संक्रमित महिला और उसके पिता पर केस दर्ज कराने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. मुकेश वत्स को दिए। साथ ही डीआरएम को युवती के पिता के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।
युवती के पति में कोरोना की पुष्टि

आठ मार्च को बेंगलुरु से फ्लाइट पकड़ने के बाद युवती अपने पति के साथ दिल्ली और फिर वहां से ट्रेन पकड़कर आगरा जा रही थी। युवती के पति बंगलुरू में निजी कंपनी में अधिकारी है। हनीमून से लौटने के बाद दोनो दंपत्ति की जांच हुई तो पति में कोरोना के संक्रमण पाए गए। टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद सतर्कता बरतते हुए महिला को भी आइसोलेशन में रखा गया। लेकिन शनिवार को महिला के अचानक गायब हो जाने से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिली तो अधिकारियों के होश उड़ गए और वे हरकत में आए।
आगरा के सीएमओ मुकेश कुमार वत्स की अगुवाई में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी महिला के घर पहुंचे तो पाया कि महिला आठ सदस्यों के साथ रह रही थी। इस बीच वो कई लोगों से मिली। पुलिस ने कड़ाई से पूछताथ की तो घर वालों ने बताया कि महिला घर पर ही थी। डर के कारण उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से झूठ बोला था। बात सामने आने के बाद युवती के घर के आस पास के 14 घरों को सेनेटाइज किया गया है। युवती का सैंपल अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की लैब में पॉजिटिव आया था। पुष्टि के लिए दूसरा सैंपल लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की लैब में भेजा गया। इसकी रिपोर्ट नहीं आई है। डीएम ने बताया कि युवती और उसके पिता पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए सीएमओ को निर्देश दिए गए हैं।परिवार को 14 दिनों तक के लिए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।
हनीमून से लौटी थी महिला

महिला की शादी फरवरी में हुई थी। वह इटली से अपने पति के साथ हनीमून मनाने गई थी। वहां से दोनों ग्रीस और फ्रांस भी गए थे। दोनों 27 फरवरी को मुंबई आने के बाद वहां से बेंगलुरु के लिए निकल गए थे। बेंगलुरु एयरोपोर्ट पर 7 मार्च को जांच के बाद महिला के पति का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव निकला था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो