scriptसोशल मीडिया पर ऐसी बहसबाजी कि सामने हों तो चाकू चल जाएं,ऐसे धुरंधरों का हुआ सम्मान, देखें वीडियो | Social media whatsapp group nation first members honored latest news | Patrika News

सोशल मीडिया पर ऐसी बहसबाजी कि सामने हों तो चाकू चल जाएं,ऐसे धुरंधरों का हुआ सम्मान, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Apr 23, 2019 03:46:36 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

‘भारत माता की जय’ के बीच वॉट्सऐप समूह नेशन फर्स्ट ने धूमधाम से मनाई जयंती

pic

pic

आगरा। सोशल मीडिया एक ताकत बनकर उभर रहा है। सोशल मीडिया पर झूठ भी खूब फैलाया जाता है। सोशल मीडिया की बात करें तो सर्वाधिक शक्तिशाली है वॉट्सऐप। इसी वॉट्सऐप पर एक समूह है नेशन फर्स्ट। इसमें अलग-अलग विचारधारा के लोग हैं। खूब बहस करते हैं। कुछ लोग इतने क्षुब्ध हो जाते हैं कि ग्रुप छोड़ जाते हैं, लेकिन फिर उन्हें मनाकर लाया जाता है। फिर बहसबाजी। ऐसी बहसबाजी कि सामने हों तो चाकू चल जाएं। इसके बाद भी सब एक हैं। ग्रुप के सदस्य बाहर निकले। मिलजुलकर बैठे। कई लोग तो पहली बार मिले।
केक काटा
यह मिलन हुआ जयपुर हाउस में पवन सिंह के आवास पर। समय था शाम के पांच बजे का। समय पर तीन लोग ही थे। बाकी सब देर से आए। साढ़े छह बजे से विधिवत कार्यक्रम शुरू हो पाया। शायर अमीर अहमद एडवोकेट के संचालन में हुए कार्यक्रम में सबने विचार रखे। सुझाव भी दिए। केक काटकर जयंती मनाई।
pic
इनका हुआ सम्मान
राजनीति में प्रवेश करने पर डॉ. हृदश चौधरी और सोनी त्रिपाठी जैन, ग्रुप में सतत सक्रियता के लिए डॉ. रजनीश त्यागी, बेबाक बोल के लिए मेहताब खान, बच्चों के लिए काम करने पर नरेश पारस, समाजसेवा के लिए विवेक खंडेलवाल और कवि के रूप में आगरा का नाम पूरे देश में रोशन कर रहे दीपक सरीन को सम्मानित किया गया। ग्रुप में डॉ. रजनीश त्यागी की भिड़ंत अमीर अहमद और मेहताब खान से होती रहती है। जब सम्मान का वक्त आया तो डॉ. त्यागी ने भारत माता की जयकार बोली। इसके जवाब में मेहताब खान और अमीर अहमद ने तीन बार भारत माता की जय बोली। सम्मान के रूप में कलम भेंट की गई।
प्रशासक को भी सम्मानित किया
डॉ. हृदेश चौधरी ने ग्रुप के प्रशासक मानवेन्द्र मल्होत्रा को पुष्पगुच्छ और तिरंगा का प्रतीक दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। उनकी प्रशंसा की गई कि ऐसा ग्रुप बनाया है, जिसमें राष्ट्रीयता के मुद्दे पर विचार-विमर्श होता है। उनके साथ पवन सिंह, अमीर अहमद का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर रवीन्द्र पाल सिंह टिम्मा, विजय भदौरिया, इंजीनियर दिवाकर तिवारी, संदीप अरोरा, हास्य कवि पवन आगरी, प्रदीप रावत, अन्नू दुबे, पार्थ यादव, अपूर्व शर्मा, अमितिंदर मल्होत्रा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो