scriptपूर्व प्रधान के बेटे ने मारी थी कारखाना मालिक को गोली, सामने आई हैरान करने वाली वजह | son of former village head shot factory owner | Patrika News

पूर्व प्रधान के बेटे ने मारी थी कारखाना मालिक को गोली, सामने आई हैरान करने वाली वजह

locationआगराPublished: Oct 10, 2019 06:43:43 pm

8 अक्टूबर की शाम को मारी थी गोली

aaropi_kanheya.jpg
आगरा। आगरा ग्वालियर हाइवे पर स्थित थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव नगला माकरोल पर कारखाना मालिक को पूर्व प्रधान के बेटे ने लेनदेन के विवाद को लेकर आठ अक्टूबर की शाम को गोली मार दी थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।
ये भी पढ़ें – World Mental Health Day: 15 से 29 वर्ष की आयु के लोगों को फैल रही ये घातक बीमारी, समय से नहीं पहचाना तो हो जाती है मौत

ये है मामला
थाना सदर के गांव नैनाना जाट निवासी तहसीम पुत्र सुलेमान का आगरा ग्वालियर हाइवे पर स्थित नगला माकरोल पर ट्रक बाॅडी का कारखाना है। थाना मलपुरा के गांव भाहई के मजरा गढी हरलाल निवासी पूर्व प्रधान रमेश का तहसीम से पैसो का लेनदेन है। बताया गया है कि रमेश ने तहसीम से 20 लाख रुपए ले लिए थे। जिन्हे वह दे नही पा रहा था। इस पर तहसीम ने रमेश से इटौरा चौराहे पर स्थित उसकी दो दुकानो को बेचने के लिए कहा। इस पर वह राजी हो गया। दुकानो का सौदा 29 लाख रुपए में तय हो गया। जिसका बैनामा 10 अक्टूबर को होना था।
ये भी पढ़ें – यूपी गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने दीक्षांत समारोह से पहले इस विशेष स्थान से किया ताजमहल का दीदार

पूर्व प्रधान के बेटे ने मारी गोली
रमेश का बेटा कन्हैया दुकानो में रेडिमेड कपडे बेचने का काम करता था। कुछ दिनो पहले कन्हैया ने तहसीम से दुकान बेचने के लिए मना कर दिया। कन्हैया ने कहा कि आपके पैसे धीरे धीरे वापस कर दूगा। इस पर तहसीम ने कन्हैया की बात मानने से इंकार कर दिया। जिससे दोनो में विवाद हो गया। कन्हैया तहसीम को जान से मारने की धमकी देकर चला गया। मंगलवार शाम साढे 7 बजे जब तहसीम अपने कारखाने के बाहर फोन पर बात कर रहा था। तभी कन्हैया ने उसमे गोली मार दी। गोली फोन से टकराते हुए उसकी गर्दन में लगी। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कन्हैया मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मलपुरा पुलिस पहुच गई। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
ये भी पढ़ें – मायके वालों को कुछ भी न चले पता, इसलिए विवाहिता की हत्या कर ससुरालीजनों ने रची ऐसी साजिश, जानकर रह जाएंगे हैरान

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
मामले में पुलिस ने तहसीम के भतीजे आमीन की तहरीर पर आरोपी कन्हैया के खिलाफ धारा 307 और 506 में मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुखबीर की सूचना पर बुधवार शाम को मलपुरा पुलिस ने आरोपी कन्हैया को पकड लिया। इसके बाद वह उसे थाने ले आई। थानाध्यक्ष मलपुरा महेश कुमार यादव ने बताया है कि कन्हैया के पास से एक तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस व एक खोखा बरामद हुआ है। पूछताछ के बाद पुलिस ने गुरूवार को उसे जेल भेज दिया है।
इनपुट: देवेश शर्मा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो