scriptपिता की तलाश में निकले 13 साल के मासूम की हैरान कर देने वाली कहानी | Son reached Bihar to search his father | Patrika News

पिता की तलाश में निकले 13 साल के मासूम की हैरान कर देने वाली कहानी

locationआगराPublished: Sep 06, 2019 01:42:45 pm

-बिहार तक दौड़ी आगरा पुलिस-आगरा से लापता किशोर सकुशल बरामद-पारस को देख परिजनों के खिले चेहरे-पिता की एक गलती से भटक गया था पारस

पिता की तलाश में निकले 13 साल के मासूम की हैरान कर देने वाली कहानी

पिता की तलाश में निकले 13 साल के मासूम की हैरान कर देने वाली कहानी

आगरा। ताजनगरी आगरा से 1 सितम्बर से लापता (Missing) 13 वर्षीय पारस को बिहार के राजगीर स्टेशन के पास बिहार शरीफ कसवे से थाना ताजगंज पुलिस (Thana Tajganj police) ने सकुशल बरामद किया है। पारस के पिता केशवर ने 2 सितंम्बर को राजकमल अपार्टमेन्ट फतेहाबाद रोड़ से अपने बेटे के लापता होने की सूचना थाना ताजगंज में दी थी। आगरा से बिहार पहुंचा पारस मूलरूप से मुरादाबाद का रहने वाला है। वह आगरा से मुरादाबाद जाने के लिए ट्रेन में चढ़ा, लेकिन जानकारी के अभाव ने उसे पटना, बिहार पहुंचा दिया। बरामद किशोर को पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द किया तो उनके चेहरे खिल उठे।
कैसे पहुंचा बिहार
लापता हुआ पारस अपने पिता के साथ फतेहाबाद रोड़ स्थित राजकमल अपार्टमेन्ट में रह रहा था। उसके पिता किसी का काम से बाहर चले गये। पारस को लगा कि वह उसे छोड़कर चले गये हैं। पुलिस को पारस ने बताया कि वह मुरादाबाद जाने के लिए आगरा फोर्ट स्टेशन से ट्रेन में बैठा था। ट्रेन मुरादाबाद की जगह बिहार जा रही थी। जिसने उसे बिहार की राजधानी पटना पहुंचा दिया।
तलाश में भटकते रहे परिजन
पारस उर्फ पीयूष को परिजनों ने हर जगह तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आगरा में तलाशने के बाद मुरादाबाद में भी उसकी तलाश की गई। जब कुछ पता नहीं चला तो थाना ताजगंज में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बाद में परिजनों को बिहार से एक कॉल आया जिसने उनकी जान में जान डाल दी। कॉलर ने पारस से बात कराई जिसे थाना ताजगंज पुलिस की मदद से बरामद कर लिया गया।
बिहार की राजधानी में मिला फरिश्ता
आगरा से बिहार की राजधानी पटना पहुंचा पारस कई दिन तक स्टेशन पर ही भटकता रहा। पटना स्टेशन पर उसकी मुलाकात भीमा नाम के युवक से हुई, जो उसके लिए फरिश्ता बन गया। भीमा उसे अपने घर ले गया और उसे खाना खिलाया। भीमा ने पारस के बताये हुए फोन पर कॉल कर उसके बिहार में होने की जानकारी दी। थाना ताजगंज पुलिस ने बिहार जाकर पारस को सकुशल बरामद कर परिवार के सुपुर्द कर दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो