27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी सरकार का काम बहाने बनाना नहीं, समाधान निकालना

कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने ऑल इंडिया कोल्ड चेन सेमिनार में कहा- वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री के साथ कराएंगे बैठक
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Bhanu Pratap Singh

•

Updated: 28 Jul 2018, 7:00 AM IST

SP singh baghel

SP singh baghel

आगरा। सरकार का काम बहाना बनाना नहीं समाधान निकालना है। सरकार शीतगृह स्वामियों की समस्या को समझती है, इसलिए समाधान के लिए वैकल्पिक ऊर्जा मंत्री के साथ मंगलवार को फैडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक निश्चित की गई है। जिससे सौर ऊर्जा प्लांट पर 50 फीसदी अनुदान की बात को रखा जा सके। यह आश्वासन देते हुए केबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने फैडरेशन ऑफ कोल्ड स्टोरेज एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा होटल कोर्टयार्ड मैरिएट में आयोजित ऑल इंडिया कोल्ड चेन सेमिनार में अंतिम दिन तकनीकि सत्र का उद्घाटन किया।

देश के विकास में व्यापारियों का विशेष योगदान

मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आलू का भंडारण होने के कारण ही किसान को उसका उचित लाभ मिल पाता है, जो खेत से सीधे मंडी में बेचने पर नहीं मिल सकता। देश के विकास में व्यापारियों का विशेष योगदान है। व्यापारी इंस्पेक्टर राज से परेशान रहे हैं, इसमें जीएसटी से निदान मिलेगा। भारत में 12 महीने सूर्य का भरपूर प्रकाश मिलने पर भी हम सोलर सिस्टम के मामले में शिशु अवस्था में हैं। इसकी वजह उपकरणों का महंगा और उद्यमियों के अनुसार घटिया होना है। शीतगृह संचालकों से उन्होंने कहा कि जब तक किसान मालदार नहीं होंगे, व्यापारी भी मालदार नहीं बन सकते।

अधिवक्ता की भूमिका

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले तक किसान कोल्ड में आलू रखवाने के लिए नेताओं से सिफारिशी पत्र लिखवाते थे और आज शीतगृह स्वामी परिचितों को आलू भंडारण के लिए सिफारिश करते हैं। उद्योगों के विकास के लिए कम लागत और 24 घंटे बिलजी की उपलब्धता होना जरूरी है। इसके लिए केन्द्र व राज्य सरकार और शीतगृह स्वामियों के बीच आगरावासी होने के नाते एक अधिवक्ता की भूमिका निभाने का आश्वासन दिया।

पानी पर शुरू हो चुके हैं मोहल्ला युद्ध

कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल ने पानी बचाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि पानी पर मोहल्ला युद्ध शुरु हो चुके हैं। पानी के कारण होने वाले झगड़ों में मर्डर भी हो जाते हैं, तमाम धाराएं लगती हैं। इसे गृहयुद्ध भी कह सकते हैं। वह दिन दूर नहीं जब पानी पर विश्व युद्ध होगा।

उद्यमियों को चोर समझा जाता है

फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र स्वरूप ने कहा कि उद्योगपतियों को बेहिसाब कमाने वाले चोर समझा जाता है। शीतगृह स्वामियों को धनाढ्य माना जाता है, जबकि स्थिति इसके विपरीत है। जो शीतगृह पुराने हो चुके हैं वह आर्थिक कमजोरी के कारण खुद को ठीक भी नहीं कर पा रहे हैं। एक तरफ सरकार हमें हमारे काम को उद्योग नहीं ठंडे गोदान मानती है और दूसरे नियम उद्योगों की तरह लगाए जाते हैं।

भ्रांतियां दूर कीं

किर्लोस्कर कम्पनी के एमडी आदित्य कौशिश ने कहा कि पानी बचाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए एयर कूल कम्प्रेशर के प्रति शीतगृह संचालकों की भ्रांतियों को दूर किया। फैडरेशन के सचिव राजेश गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल व भूवेश अग्रवाल ने किया। व्यवस्थाएं रावी इवेन्ट ने सम्भाली।

कार्यकारी अध्यक्ष बने राजेश गोयल

फैडरेशन के राष्ट्रीय अधिक महेन्द्र स्वरूप में राष्ट्रीय सचिव राजेश गोयल को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। सेमिनार में मौजूद 16 राज्यों के प्रतिनिधियों ने तालियां बजाकर इसका समर्थन व माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। वहीं गुरु पूर्णिमा के मौके पर अध्यक्ष महेन्द्र स्वरूप का सभी सदस्यों ने खड़े होकर अभिवादन किया।

इनकी रही विशेष उपस्थिति

फैडरेशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष गुरु, उपाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, हसमुख गांधी, लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष राकेश गर्ग, वीरेन्द्र सिंह, डॉ. सुदर्शन सिंघल, भूवेश अग्रवाल, अजय गुप्ता, रीतेश गोयल आदि मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग