script

मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ब्रज के ये सांसद, ये है वजह

locationआगराPublished: May 25, 2019 08:29:48 pm

2014 की जीत के बाद भी आगरा के सांसद को मोदी कैबिनेट में जगह मिली थी अब माना जा रहा है कि ताजनगरी को एक बार फिर एक और मंत्री मिल सकता है।

narendra Modi

मोदी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं ब्रज के ये सांसद, ये है वजह

आगरा। ब्रज में भारतीय जनता पार्टी के लिए लोकसभा चुनाव परिणाम उत्साहवर्धक रहे। 13 में से 12 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। इस सबके बीच अब संभावित मोदी कैबिनेट के सदस्यों को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बात करें आगरा की यहां भी फतेहपुर सीकरी और आगरा लोकसभा दोनों सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। 2014 की जीत के बाद भी आगरा के सांसद को मोदी कैबिनेट में जगह मिली थी अब माना जा रहा है कि ताजनगरी को एक बार फिर एक और मंत्री मिल सकता है।
एसपी सिंह बघेल का पलड़ा भारी

फतेपुर सीकरी से राजकुमार चाहर को जीत मिली है तो वहीं आगरा से एसपी सिंह बघेल को जीत मिली है। वहीं बात करें मंत्री बनने की रेस की तो इस मामले में एसपी सिंह बघेल का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। एसपी सिंह बघेल इस समय प्रदेश सरकार में भी कैबिनेट मंत्री हैं। भाजपा में पहले भी वह ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अनुभव की बात करें तो एसपी सिंह बघले राज्यसभा मिलाकर पांचवी बार सांसद बने हैं। इस आधार पर माना जा रहा है कि उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया जा सकता है।
वहीं आगरा के पूर्व सांसद और इस बार इटावा से जीते रामशंकर कठेरिया के नाम की भी चर्चा है हालांकि उनेक पास पहले से एससी आयोग चेयरमैन की बड़ी जिम्मेदारी है। लेकिन कठेरिया की संघ और पार्टी में पकड़ को देखते हुए माना जा रहा है कि उन्हें भी मोदी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

ट्रेंडिंग वीडियो