script16 लाख रुपये पर भी नहीं बिगड़ी ऑटो चालक की नियत, पर्यटक को बैग लौटाया, तो सांसद ने किया सम्मान | SP singh baghel honored Auto driver on Agra cant railway station lates | Patrika News

16 लाख रुपये पर भी नहीं बिगड़ी ऑटो चालक की नियत, पर्यटक को बैग लौटाया, तो सांसद ने किया सम्मान

locationआगराPublished: Jul 15, 2019 10:08:53 am

सांसद एसपी सिंह बघेल ने अकबर हुसैन को किया सम्मानितलपका 2 आपका अभियान के तहत चालक ने लौटाई रकमआगरा का माथा फख्र से ऊंचा कर दिया ऑटो चलाने वाले ने

SP singh baghel

SP singh baghel

आगरा। आगरा कैंट स्टैशन से ऑटो चलाने वाले अकबर हुसैन ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है। उन्होंने 16 लाख रुपये से भरा बैग पर्यटक को लौटकर ताजमहल के शहर आगरा का नाम उन्नत किया है। आगरा के सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल ने आगरा कैंट स्टेशन पहुंचकर अकबर हुसैन का अभिनंदन किया। उसके लिए यही सबसे बड़ा पुरस्कार था। एसपी सिंह बघेल ने कहा कि यह पूरी आगरा की जनता की ओर से अभिनंदन है।
ये भी पढ़ें – पति को मुठभेड़ में मारने की धमकी देकर यूपी पुलिस के दरोगा करते रहे महिला के साथ बलात्कार, गर्भवती होने पर…

‘लपका 2 आपका’
हुआ यूं संसद सदस्य एसपी सिंह बघेल इलाहबाद जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन से राजा की मंडी स्टेशन पर उतर गए। उन्हें याद आया कि आगरा कैंट के ऑटो चालक ने ईमानदारी का एक बड़ा कारनामा किया है। तुरंत ट्रेन में दोबारा बैठकर आगरा कैंट जा पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने ‘लपका 2 आपका’ अभियान से जुड़े पूर्व पार्षद सुनील जैन को आगरा कैंट पहुंचने को कहा। ऑटो चालक का सम्मान करने की अपनी मंशा बतायी।
ये भी पढ़ें – डॉक्टर की कमाई से छह माह में लखपति बन गई नौकरानी, सामने आई हैरान कर देने वाली सच्चाई

आगरा कैंट के लिए ट्रेन में चढ़े
ज्ञातव्य है आगरा के ‘लपका 2 आपका’ के ऑटो चालक श्री अकबर हुसैन ने भोपाल के एक यात्री रामगोपाल आगरा में शादी समारोह में आये थे। एक ऑटो में उनका एक बैग छूट गया, जिसमें 16 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये के जेवरात थे। सवारी को होटल हिल्टन छोड़कर आने के बाद अकबर ने देखा कि उनका ऑटो में एक बैग रह गया है। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अपने अध्यक्ष अनिल शर्मा को दी। उन्होंने उस बैग को यात्री तक सही सलामत पहुंचा कर अपने कर्तव्य का पालन किया। बैग खोने पर हताश यात्री रामगोपाल सकुशल बैग मिलने पर लाखों दुआएं दे रहे थे।
ये भी पढ़ें – रेड लाइट एरिया में जब पहुंचा युवक, तो वहां कोठे पर मिली उसे अपनी प्रेमिका, जानिये फिर क्या हुआ…

आगरा का नाम ऊंचा किया
आगरा के सांसद इतनी बड़ी खबर जानकर खुद ही आगरा कैंट स्टेशन पहुंचे और उन्होंने अकबर हुसैन को माला पहना कर ढेरों बधाइयाँ दीं। इस मौके पर उन्होंने कहा अगर ऑटो चालक की नीयत डगमगा जाती तो, इतनी बड़ी राशि उसके जीवन पर्यन्त के लिए होती। उसने ईमानदारी का परिचय देकर पूरे आगरा के माथा ऊंचा कर दिया है। इस ईमानदारी ने लोगों को संदेश भी दिया है, क्योंकि लोग ऑटो चालकों को अच्छी दृष्टि से नहीं देखते। उन्होंने कहा लपका 2 आपका अभियान के लोगों ने पूर्व में ईमानदारी के ऐसे कार्य कर आगरा का नाम ऊंचा किया है। इस मौके पर लपका 2 आपका के अध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व पार्षद सुनील जैन, अतीक अहमद, साबुद्दीन उस्मानी, राजू पचौरी, सतीश राजपूत को भी सम्मानित किया गया। आरिफ खान, दीपक कुशवाह, हर्ष कौशिक, राजू सविता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो