script

प्रो. एसपी सिंह बघेल ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा, तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही ये बात, देखें वीडियो

locationआगराPublished: Jun 15, 2019 12:05:07 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा सौंपा। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगरा का सांसद चुने जाने पर बधाई दी।

 SP singh baghel

SP singh baghel

आगरा। उत्तर प्रदेश के पशुधन विकास मंत्री एसपी सिंह बघेल ने मंत्रिपरिषद (Cabinet) से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा सौंपा। साथ ही मुखयमंत्री का आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगरा का सांसद चुने जाने पर बधाई दी। इस्तीफे के साथ ही इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि आगरा या फिरोजाबाद से उनके स्थान पर किसे मंत्री बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें

दिनदहाड़े लूट, हत्या और गोलीबारी से थर्राया बृज, देखें वीडियो और तस्वीरें

लखनऊ में मुखयमंत्री को सौंपा पत्र

फिरोजाबाद जिले के टूंडला विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने के बाद एसपी सिंह बघेल को उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने आगरा के सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया का टिकट काटकर प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को प्रत्याशी बनाया। चुनाव में जीत के बाद इस्तीफा देना ही था। सांसद चुने के बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि इस्तीफा देंगे। रोज अटकले लगाई जा रही थीं। उन्होंने इस्तीफा देकर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। इस्तीफा सौंपे जाते समय उनके साथ पुत्र पार्थ बघेल और भाजपा नेता मनोज अरोरा भी थे।
यह भी पढ़ें

Big News: प्रधान पर हमलावरों ने बरसायीं ताबड़तोड़ गोलियां, हालत गंभीर

SP singh baghel
टूंडला सीट को लेकर अटकलें तेज

अब टूंडला विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। अगले छह महीने के अंदर चुनाव होना तय है। इस निमित्त टिकट के तमाम दावेदार भागदौड़ कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यहां से प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल की पसंद का हो सकता है। जानकारों का कहना है कि भाजपा के तमाम नेता टूंडला सीट से प्रो. एसपी सिंह बघेल का एकाधिकार तोड़ना चाहते हैं। सवाल यह है कि क्या कोई एसपी सिंह बघेल की जड़ों को काट पाएगा?
यह भी पढ़ें

नगर निगम कर्मचारी से दिनदहाड़े लूट, देखें वीडियो

sp singh baghel
भाजपा में शामिल होते ही दिखाया था रुतबा

याद रहे कि एसपी सिंह बघेल ने भाजपा में शामिल होते ही अपना रुतबा दिखाया था। उन्हें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने पिछड़ा वर्ग मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया था। इसके साथ ही वे पार्टी के स्टार प्रचारक भी बने। बिहार विधानसभा में चुनाव प्रचार के लिए उन्हें हेलीकॉप्टर दिया गया था। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने प्रचार किया। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी रहते हुए भी उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल था। माना जा रहा था कि एसपी सिंह बघेल को केन्द्र सरकार में मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन ऐसा हो न सका।

ट्रेंडिंग वीडियो