scriptदिल्ली के सफदरगंज अस्पताल से आधुनिक होगी यहां की बर्न यूनिट | Special burn unit Shilanyas in SN medical college agra by MP MLA | Patrika News

दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल से आधुनिक होगी यहां की बर्न यूनिट

locationआगराPublished: Nov 08, 2019 07:43:53 pm

-4.31 करोड़ रुपये खर्च होंगे, सांसद और विधायक ने किया शिलान्यास-एसएन मेडिकल कॉलेज के अपग्रेडेशन की ओर एक और कदम

photo_2019-11-08_19-38-15.jpg
आगरा। सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में स्पेशल बर्न यूनिट बनाया जाएगा। यह दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल से भी अच्छा होगा। सरकार ने इसके लिए 4.31 करोड़ रुपये दिए हैं।

ये भी पढ़ें – अयोध्या के फैसले पर 92 साल पुरानी संस्था हिन्दुस्तानी बिरादरी का बड़ा बयान
2.31 करोड़ के उपकरण खरीदे जाएंगे
स्पेशल बर्न यूनिट प्राचार्य कार्यालय के पीछे बनेगी। ग्राउंड फ्लोर के साथ दो मंजिला इमारत होगी। जिसमें पांच बैक्टीरिया फ्री आईसीयू होंगे। 20 जनरल बेड होंगे। तीन सीनियर फैकल्टी, 9 सीनियर रेजिडेंट, 26 स्टाफ नर्स, तीन तकनीशियन,तीन ड्रेसिंग स्टाफ, तीन सिस्टर एवं 22 चतुर्थ श्रेणी कर्मी रहेंगे। इस पर 4.31 करोड रुपए खर्च होंगे। 2.31 करोड़ के उपकरण खरीदे जाएंगे। तीन वरिष्ठ प्लास्टिक सर्जन की नियुक्ति होगी। जिससे आगरा और आसपास के जिलों के लोगों को दिल्ली नहीं भागना पड़ेगा। यह बर्न यूनिट दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल से भी आधुनिक होगा।
photo_2019-11-08_19-38-27.jpg
मरीजों को नहीं जाना होगा दिल्ली
एसएन मेडिकल कॉलेज में बर्न यूनिट का भूमि पूजन सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल एवं विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने किया। विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने कहा अभी जले हुए मरीजों को एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में भर्ती किया जाता हैं और गंभीर मरीजों को दिल्ली एम्स या सफदरजंग रेफर किया जाता है।
ये भी पढ़ें – सात पेड़ों की वजह से अटक गया करोड़ों रुपये का प्रोजेक्ट, सांसद बोले 7 हजार पेड़ लगाने के लिए तैयार

एक वर्ष में तैयार होगा
भाजपा विधायक योगेन्द्र उपाध्याय ने अपने द्वितीय कार्यकाल में एसएन मेडिकल कॉलेज की अपग्रेडेशन का संकल्प लिया है। उनके प्रयासों से एसएन मेडिकल कॉलेज में आधुनिकतम चिकित्सा सुविधाओं से लैस स्पेशियलिटी बर्न यूनिट का निर्माण होगा। एक वर्ष में तैयार हो जाएगा। भूमि पूजन के दौरान सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, विधायक योगेंद्र उपाध्याय वरिष्ठ भाजपा नेता सुनील अग्रवाल, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य, डॉक्टर शेफाली मजूमदार आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो