scriptरोहिंग्या मुसलमानों पर मोदी के मंत्री मुंबई के सुपर कॉप का बड़ा बयान | State Minister Dr Satyapal Singh statment on rohingya musalaman | Patrika News

रोहिंग्या मुसलमानों पर मोदी के मंत्री मुंबई के सुपर कॉप का बड़ा बयान

locationआगराPublished: Oct 02, 2017 03:09:39 pm

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री व मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि भारत सरकार बहुत स्पष्ट मत है,

Dr  Satyapal Singh

Dr Satyapal Singh

आगरा। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री व मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर और बागपत से सांसद सत्यपाल सिंह ने कहा कि भारत सरकार बहुत स्पष्ट मत है, कि जो लोग अवैध रूप से प्रवेश कर रहे हैं, इनसे इस देश की सुरक्षा को खतरा है। निश्चित रूप उनके बारे में सरकार ने अपना निर्णय स्पष्ट किया है। इसके अलावा उन्होंने केन्द्र की तमात योजनाओं की जमकर तारीफ की और बताया कि 2022 तक देश में बड़ा परिवर्तन देखने को मिलेगा।
होईकोर्ट की एक नहीं तीन बैंच चाहिए
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने आगरा में लम्बे समय से चली आ रही हाईकोर्ट की मांग के सवाल पर कहा कि हमारा हाईकोर्ट इलाहबाद में है। 12 जिलों का बैंच लखनउ में है। उन्होंने कहा कि ये मांग की थी, कि प्रदेश के 75 जिले हैंं। 12 जिलों पर एक बैंच चल सकती है, तो तीन बैंच और बनाए जाएं, जिसमें आगरा के अलावा, मेरठ भी होना चाहिए, गोरखपुर भी होना चाहिए। जिससे प्रदेश की 22 करोड़ की जनता को आसानी से न्याय मिल सके।
एयरपोर्ट के सवाल पर ये बोले
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह ने कहा कि सरकार इसके लिए चिंतित है। धीरे धीरे करके देश के अंदर छोटे छोटे टॉउन हैं, वहां भी छोटे छोटे एयरपोर्ट बनें, इसके लिए सरकार विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि आगरा एयरपोर्ट के बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं है, लेकिन आगरा को एक अच्छा एयरपोर्ट मिलेगा। स्मार्ट सिटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि ये जिम्मेदारी सभी की होनी चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 अगस्त को विशेष रूप से संकल्प दिलवाया था, कि यदि विकास चाहते हैं, तो सभी को सहयोग करना पड़ेगा। इसी भावना से सभी काम करें।
मिलेगा रोजगार
उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार के लिए कोई कटआॅफ डेट नहीं है। पर इतना विश्वास जरूर है, कि कोई भी रोजगार के लिए भटकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि आज देश में 65 फीसद संख्या युवाओं की। उनके लिए रोजगार की जरूरत है। पिछले सालों में जो कौशल विकास का डवलपमेंट हुआ, उस पर ध्यान नहीं दिया। इसलिए हमारे पास रोड़ों लोग रोजगार की तलाश में है। हमारी शिक्षा में गड़बडी रही। हमारी शिक्षा रोजगार परक होनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो