scriptसेवा भारती के कार्यालय पर युवकों द्वारा पथराव, हंगामा | Stone pelting youths office Seva Bharti in agra | Patrika News

सेवा भारती के कार्यालय पर युवकों द्वारा पथराव, हंगामा

locationआगराPublished: Dec 27, 2021 11:06:01 am

Submitted by:

arun rawat

— थाना लोहामंडी क्षेत्र का मामला, कार्यकर्ताओं से की गई मारपीट।

मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स

मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आगरा। विधानासभा चुनाव से पहले यूपी के आगरा में शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की गई। समुदाय विशेष के लोगों ने सेवा भारती के कार्यालय पर मारपीट और पथराव कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को छावनी के रूप में तब्दील कर दिया।
यह भी पढ़ें—

ओमीक्रॉन की दहशत के बावजूद ताजमहल पर बढ़ी टूरिस्टों की संख्या

यह था पूरा मामला
आगरा के थाना लोहामंडी क्षेत्र स्थित मोती कुंज में सेवा भारती का कार्यालय है। यह कार्यालय कई साल पुराना है। इससे 300 मीटर की दूरी पर हिंदू जागरण मंच का कार्यालय है। यह बिल्लोचपुरा मोहल्ले में आता है। यह दो महीने पहले खोला गया है। क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान ने बताया कि कार्यालय बनने का एक साल पहले विरोध हुआ था। यह इलाका मिश्रित आबादी में आता है। दो महीने पहले कार्यालय खुल गया। फतेहाबाद निवासी विकास और शिवम सेवा भारती के कार्यालय में रहते हैं।
यह भी पढ़ें—

फिरोजाबाद में डेंगू से हुई मौतों के लिए ओवैसी ने भाजपा सरकार को ठहराया जिम्मेदार

पुलिस को दी जानकारी
उन्होंने पुलिस को बताया कि रात तकरीबन आठ बजे शराब के नशे में कार्यालय के बाहर कुछ युवक हंगामा कर रहे थे। इस पर वो बाहर आ गए। उन्होंने युवकों को गाली देने से मना कर दिया। इस पर युवक भड़क गए। उन्होंने गालीगलौज शुरू कर दी। इस पर कार्यकर्ता नरेंद्र सहित एक अन्य लोग भी आ गए। यह देखकर युवक जुट गए। उन्होंने विकास को बाइक से टक्कर मार दी। कार्यालय पर पथराव भी कर दिया। चारों कार्यकर्ताओं ने किसी तरह जान बचाई।
यह भी पढ़ें—

आगरा पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामियां गिरफ्तार
संगठन के पदाधिकारी पहुंचे
कार्यकर्ताओं ने संगठन के पदाधिकारियों को जानकारी दी। थाना लोहामंडी में आ गए। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेज दिया। उधर, मोती कुंज में कार्यकर्ता जुटने लगे। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई। सूचना पर सीओ लोहामंडी एएसपी सत्य नारायण पहुंच गए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह भी आ गए। सेवा भारती कार्यकर्ताओं से मारपीट की जानकारी पर भाजपा विधायक योगेंद्र उपाध्याय, भाजयुमो पदाधिकारी सुनील पाराशर, विनोद माहौर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता आ गए।एसएसपी ने कहा कि मुकदमा दर्ज करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर लिया। नारेबाजी करते रहे। इस पर आसपास के थानों की फोर्स बुला ली गई। पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाया। रात तकरीबन 11 बजे तक थाने पर कार्यकर्ता जुटे हुए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो